{"_id":"697fa7ee6bdfd84707045b6a","slug":"a-procession-and-palanquin-were-taken-out-on-guru-ravidas-jayanti-jind-news-c-199-1-sroh1009-147844-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गुरु रविदास जयंती पर शोभायात्रा और पालकी निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गुरु रविदास जयंती पर शोभायात्रा और पालकी निकाली
विज्ञापन
02जेएनडी10: गांव मुआना में शोभायात्रा के दौरान गली को बुहारती हुई महिलाएं। स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : सुदर्शन नगर के अटल पार्क में आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल लोग। स्रोत स्वयं
जींद। सफीदों में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती रविवार को मनाई गई। इस दौरान कीर्तन व भंडारे का आयोजन हुआ। पंज प्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा और पालकी निकाली गई।
संत गुरु रविदास कल्याण सेवा समिति की ओर से शहर के वार्ड नंबर तीन, शिव कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी व ग्राम क्षेत्र में गांव सिल्ला खेड़ी, सिंघाना, रत्ता खेड़ा, गांव भुसलाना, बड़ौद व गांव मुआना में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों में सफीदों विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार गौतम के पुत्र एडवोकेट रजत गौतम, पूर्व विधायक सुभाष गांगोली, कश्यप समाज के प्रधान रामफल कश्यप, पार्षद प्रतिनिधि एंडी दहिया ने समारोह में शिरकत की।
विज्ञापन
गांव मुआना में कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुखबीर रंगा ने की। इस दौरान सुरेश कुमार, राजबीर सिंह, सत्यप्रकाश, रवि, रिंकु, मैनपाल, रवि धानिया, पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार फौजी आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने हाथों में झाडु लेकर गलियों को बुहारा और कलश भी उठाएं। महिलाओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।