फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A politician's audio viral on social media in jind

जुलाना क्षेत्र के एक नेता का ऑडियो वायरल, धमकी देने का आरोप

Tue, 03 Mar 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
A politician's audio viral on social media in jind
जींद। जुलाना विधानसभा क्षेत्र के एक बड़े नेता का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो चुनाव के समय का बताया जा रहा है। इसमें नेता जी फोन पर सामने वाले व्यक्ति को धमकी दे रहे हैं। हालांकि इस बातचीत मेें नेता जी सोशल मीडिया पर उनके बारे में कुछ लिखने से भड़के हुए हैं। अब यह वायरल ऑडियो राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

कुल सात मिनट 41 सेकेंड के ऑडियो में सामने वाले व्यक्ति को कह रहे हैं कि जो मैसेज उनके बारे में लिखे जा रहे हैं, वे इतने फालतू नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह भी मत समझना की यह राजनीति के भरोसे ही काम कर रहा है। सामने वाले व्यक्ति को हैसियत दिखाते कहा जा रहा है कि तेरा तो इतना बड़ा सांग-ए नहीं। इसमें नेता जी यह भी कहते हैं कि अब तो लिख दिया, दोबारा उनके बारे में लिख कर देख लेना हिम्मत है तो। वायरल ऑडियो में नेता जी यह भी कह रहे हैं कि मेरी खिलाफत करेगा तो मैं बताउंगा।
विज्ञापन

अनपढ़ कहने से चिढ़े नेता जी
नेता जी के खास लोगों के अनुसार किसी ने उनके बारे में सोशल मीडिया में अनपढ़ लिख दिया। इस पर नेता जी को गुस्सा आया और फोन कर अपने मन की भड़ास निकाल डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed