{"_id":"66d6337fc9aae48e6906bf14","slug":"a-person-crossing-the-road-was-hit-by-a-bike-jind-news-c-199-1-sroh1006-122401-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर
Tue, 03 Sep 2024 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
जुलाना। करसोला पुल के पास बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रिढाणा निवासी सतपाल ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंटें लेकर गांव भगवतीपुर गया था। जब वह लौट रहा था, तो गांव करसोला पुल के पास ट्रैक्टर को खड़ा कर सड़क पार करने लगा। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार फरार हो गया। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद