फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A new BDPO office building will be constructed in Safidon at a cost of Rs 4 crore.

Jind News: सफीदों में चार करोड़ से बनेगा नया बीडीपीओ कार्यालय का भवन

Thu, 09 Jul 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
A new BDPO office building will be constructed in Safidon at a cost of Rs 4 crore.
फोटो 8एसएफडीएम1खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी का पुराना भवन जिसकी जगह बनेगा नया भवन। संवाद  - फोटो : File Photo
सफीदों। सफीदों में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय का नया भवन बनाया जाएगा। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इस पर करीब चार करोड़ रुपये की लागत आएगी। विभाग ने एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को प्रशासनिक मंजूरी के लिए भेजा है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय का मौजूदा भवन लंबे समय से कंडम घोषित है। जर्जर भवन के कारण अधिकारियों, कर्मचारियों, सरपंचों और ग्रामीणों को परेशानी होती थी। बरसात में भवन की स्थिति और खराब हो जाती थी। लंबे समय से नए भवन की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

चार अप्रैल को सफीदों की अनाज मंडी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकास एवं धन्यवाद रैली में नए भवन की मांग प्रमुखता से रखी गई। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही नया कार्यालय भवन बनाने की घोषणा की। उन्होंने इसके लिए स्वीकृति भी प्रदान की। इसके बाद पंचायती राज विभाग ने निर्माण प्रक्रिया शुरू की। पुराने भवन वाली भूमि पर ही नए भवन की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, नया भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्यस्थल होगा। सरपंचों, पंचायत प्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। भवन बनने से पंचायत संबंधी कार्यों का निस्तारण आसान होगा। लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिल सकेंगी। एसडीओ पंचायती राज आशीष मेहरा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

वर्जन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चार अप्रैल को सफीदों में आयोजित विकास एवं धन्यवाद रैली के दौरान नए बीडीपीओ कार्यालय भवन की घोषणा की थी। नए भवन के निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर प्रशासनिक मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन के लिए मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नया भवन बनने से अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। - आशीष मेहरा, एसडीओ पंचायती राज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article