फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A month later, a case was filed against four people for the suicide of a bank employee in Jind.

Jind News: जींद में महिला बैंककर्मी की खुदकुशी में एक माह बाद चार लोगों पर केस

Wed, 04 Jun 2025 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
A month later, a case was filed against four people for the suicide of a bank employee in Jind.
जींद। शहर थाना नरवाना पुलिस ने बैंक कर्मचारी युवती के आत्महत्या के मामले में घटना के एक महीने बाद चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मृतका ने मरने से पहले आरोपियों पर यौन शोषण करने, शादी का झांसा देकर गुमराह करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


नरवाना शहर की एक कॉलोनी की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 24 वर्षीय बेटी बैंक में नौकरी करती थी। पंजाब के पटियाला जिले के रसौली निवासी लखविंद्र का भी बैंक में आना-जाना रहता था। लखविंद्र ने उसकी बेटी को बातों में फंसा लिया और शादी करने का वादा कर उसके साथ यौन शोषण किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उसकी बेटी को बाद में पता चला कि लखविंद्र पहले से ही शादीशुदा है। इस पर उसकी बेटी ने शहर थाना में शिकायत दे दी। लखविंद्र व उसके परिवार के सदस्यों ने आकर माफी मांग ली और आगे से लखविंद्र द्वारा बातचीत बंद करने, फोन नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी आरोपी लखविंद्र उसकी बेटी को परेशान करता रहा। आरोप है कि बैंक आते-जाते समय उसे परेशान किया जाता। उसका रास्ता रोक कर गाली-गलौज भी किया गया। उसकी बेटी ने कई बार समझाने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। लखविंद्र की पत्नी कीर्ति ने उसकी बेटी के खिलाफ झूठी शिकायत भी दे दी थी। उसकी बेटी पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जाने लगा।


इसके बाद 29 अप्रैल को आरोपियों से तंग आकर उसकी बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी मोहनपाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पंजाब के रसौली निवासी लखविंद्र, उसकी पत्नी कीर्ति, सिल्ली, इंदिरा कॉलोनी, नरवाना निवासी अनिल उर्फ काला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने, जालसाजी, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed