{"_id":"68ea9ca15c2001bc0d056d1c","slug":"a-modern-pavilion-will-be-built-at-navdeep-stadium-at-a-cost-of-rs-498-crore-jind-news-c-199-1-sroh1009-142327-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 4.98 करोड़ से नवदीप स्टेडियम में बनेगी आधुनिक पवेलियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 4.98 करोड़ से नवदीप स्टेडियम में बनेगी आधुनिक पवेलियन
Sat, 11 Oct 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
11जेएनडी08: नवदीप स्टेडियम में हॉकी का मैदान। संवाद।
नरवाना। लगभग 4.98 करोड़ रुपये की राशि से नवदीप स्टेडियम को नया रूप दिया जाएगा। इसमें स्टेडियम के पवेलियन के लिए 3.28 करोड़ व नवीनीकरण के 1.70 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इस योजना से स्टेडियम में खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी।
इस राशि से स्टेडियम में एक आधुनिक पवेलियन बनाया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम, विश्राम कक्ष, जिम, वॉशरूम, उपकरण रखने की व्यवस्था और कोचिंग स्टाफ के लिए कार्यालय शामिल होंगे।
वहीं दर्शकों के लिए बैठने की आरामदायक सुविधा, शेड और पानी की व्यवस्था की जाएगी। यह पवेलियन न केवल खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा बढ़ाएगा बल्कि यहां आयोजित होने वाले राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों को नई दिशा देगा।
विज्ञापन
खेल प्रेमियों का कहना है कि लंबे समय से स्टेडियम में पवेलियन निर्माण की मांग की जा रही थी जो अब पूरी होने जा रही है। स्टेडियम का नया रूप न केवल नरवाना शहर बल्कि पूरे जींद जिले के खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा।
यहां पर हॉकी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी और क्रिकेट जैसे खेलों की नियमित प्रैक्टिस होती है। पवेलियन बनने के बाद खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान बेहतर माहौल और सुविधाएं मिलेंगी। इससे उनका आत्मविश्वास और प्रदर्शन दोनों बढ़ेंगे।
साथ ही बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी से शहर की खेल पहचान और भी मजबूत होगी। खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना नरवाना को स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस फैसले से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और भागीदारी में भी इजाफा होगा। नवदीप स्टेडियम का नवीनीकरण पूरा होने के बाद नरवाना खेल के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा और शहर के खिलाड़ी प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चमक बिखेरेंगे।
बॉक्स
नवदीप स्टेडियम के हॉकी मैदान के लिए पवेलियन व मरम्मत कार्य पर लगभग 4.98 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। जल्द स्टेडियम में पवेलियन बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। यह कार्य कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा।–कृष्ण कुमार बेदी, कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार।