फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A meeting of the District-Level Task Force was held on Thursday in the auditorium of the Mini Secretariat.

Jind News: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 4.72 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा

Fri, 17 Apr 2026 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A meeting of the District-Level Task Force was held on Thursday in the auditorium of the Mini Secretariat.
16जेएनडी14: लघु सचिवालय में अ​धिकारियों की बैठक लेते एडीसी प्रदीप कुमार। स्रोत प्रशासन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस बनाने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। एडीसी प्रदीप कुमार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को अभियान को मिशन मोड में चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रदीप कुमार ने बताया कि 21 अप्रैल को जिले के एक से 19 वर्ष तक के सभी चार लाख 72 हजार 811 बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर और दो से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी गोली पानी के साथ खाना खाने के बाद दी जाएगी। जो बच्चे 21 अप्रैल को किसी कारणवश छूट जाएंगे, उन्हें 28 अप्रैल को मॉप-अप दिवस पर दवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और बच्चों को एनीमिया खून की कमी से बचाने और उनके मानसिक व शारीरिक विकास में अत्यंत सहायक है।
बैठक के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश पांचाल ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की पिछले तीन वर्षों की रिपोर्ट साझा करते हुए बताया कि विभाग ने बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को नया जीवन दिया है। जिले में अब तक हृदय रोग के 140 बच्चों के दिल का ऑपरेशन कराया गया। विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 327 बच्चों की सर्जरी की गई।
4017 बच्चों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए और 77 बच्चों का भेंगापन ठीक किया गया। 33 बच्चों के निशुल्क ऑपरेशन कर उन्हें नई मुस्कान दी गई। तीन बच्चों को सुनने की शक्ति वापस दिलाने के लिए इम्प्लांट सुविधा दी गई।
एडीसी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को जागरूक किया जाए और मिड-डे मील के बाद दवा खिलाना सुनिश्चित करें। पब्लिक हेल्थ विभाग को स्कूलों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने को कहा गया है। किसी भी आपात स्थिति के लिए जिले में 12 मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं।

इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. पालेराम कटारिया, डॉ. देवेंद्र बिंदलिश, डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ. सुनील, डीपीओ सीमा रोहिला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed