फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A march was taken out to the Mini Secretariat regarding the demands.

Jind News: मांगों को लेकर लघु सचिवालय तक निकाला मार्च

Sat, 28 Feb 2026 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A march was taken out to the Mini Secretariat regarding the demands.
फोटो 27जेएनडी12-मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : रायबरेली में बछरावां कस्बा में रोडवेज बस में चढ़ते यात्री।
जींद। ऑल सफाई कामगार संघर्ष समिति हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला और डीडीपीओ संदीप भारद्वाज को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान जिला अध्यक्ष गुलाब बिरौली और नपा संघ के जिला अध्यक्ष सोहनलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से घोषित 26-27 हजार रुपये मासिक वेतन आज भी कागज तक सीमित है। उन्होंने मांग की कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशानुसार सभी कच्चे सफाई और सीवर कर्मियों को बिना शर्त पक्का किया जाए।
विज्ञापन

ठेका प्रथा को समाप्त कर नियमित भर्ती की जाए। इसके अलावा कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली और जोखिम भरे कार्य के लिए 50 लाख रुपये के बीमे की मांग भी प्रमुखता से उठाई। इस दौरान संदीप जाजवान, संजीव ढांडा और पवन कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन 13 सूत्रीय मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed