फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A man who came out on bail beat up a woman

Jind News: जमानत पर आए व्यक्ति ने महिला के साथ की मारपीट

Fri, 18 Apr 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 18 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
A man who came out on bail beat up a woman
पहले भी मारपीट कर चुका है आरोपी - फोटो : रामबेटी शाक्य।
जींद। नरवाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने उसके खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा वापस लेने को लेकर महिला की स्कूटी को बाइक से टक्कर मार दी। इससे महिला नीचे गिर गई और उसको चोटें आई। मुकदमा वापस लेने से मना करने पर आरोपी ने महिला की पेट पर लात मारी, जिससे उसकी पसली टूट गई। फिर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


धर्म सिंह कॉलोनी निवासी सरोज बाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल दोपहर को वह स्कूटी पर ढाकल होते हुए डूमरखा कलां दूध बंधवाने के लिए जा रही थी। थाना सदर नरवाना से आगे डूमरखा कलां जाते हुए एनएच 352 जींद-पटियाला रोड के पास उसकी स्कूटी को पीछे से प्रदीप ने बाइक से टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिरकर घायल हो गई। प्रदीप ने कहा कि वह जमानत पर आया हुआ है या तो अपना केस वापस ले नहीं तो जान से मार देगा। जब महिला ने केस उठाने से मना किया तो प्रदीप ने पसलियों पर लात मारी, जिससे उसकी पसली टूट गई और धारदार हथियार से माथे पर वार किया। इससे उसको गहरा जख्म हो गया। पुलिस ने आरोपी प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहले भी मारपीट कर चुका है आरोपी

सीआईए स्टाफ नरवाना निवासी प्रदीप पहले भी महिला सरोजबाला से मारपीट कर चुका है। आरोप लगाया कि उसके पति की वर्ष 2016 में मौत हो चुकी है। इसके बाद आरोपी ने उसकी बेबसी का फायदा उठाया और उसके साथ बातचीत करने लगा। फिर उसने अपना एक 190 गज का मकान बेच दिया। उसके सारे पैसे आरोपी ले गया। इसके बाद वह मारपीट भी करने लगा। 26 अप्रैल 2024 को उसने आरोपी के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दी। पिछले दिनों जब उसे पुलिस ने महिला थाना में बुलाया तो उसने अपने दो साथियों के साथ गाड़ी में उसका पीछा किया और मारपीट की। अब फिर उसने उसे मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed