फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A man was swindled out of 6.75 lakh rupees on the pretext of getting him a job in the merchant navy.

Jind News: मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर 6.75 लाख ठगे

Sun, 18 Jan 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 18 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
A man was swindled out of 6.75 lakh rupees on the pretext of getting him a job in the merchant navy.
जींद। जिले के गांव पड़ाना के एक युवक को मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख 75 हजार रुपये की ठग लिया गया। जुलाना थाना पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पड़ाना निवासी अजय ने पुलिस एफआईआर में बताया कि गोहाना के गांव कोहला निवासी नीरज जांगड़ा ने उसे मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख 75 हजार रुपये लिए लेकिन तीन महीने में नौकरी लगवाने का वायदा करने के बावजूद एक साल जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगवाई।
विज्ञापन

इस दौरान उसे मर्चेंट नेवी की ट्रेनिंग भी करवाई गई और उसे दस्तावेज भी मिले लेकिन नौकरी नहीं लगी। उसे दो कंपनियों से दस्तावेज मिले हैं जिससे इन कंपनियों के अधिकृत व्यक्तियों की भी नीरज जांगड़ा और भटनागर कॉलोनी निवासी कुलजीत के साथ मिलीभगत की आशंका है। उन्होंने बताया कि मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर 7 लाख 50 हजार रुपये में बात तय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्होंने नीरज जांगड़ा के गांव में जाकर बात की तो उन्हें पता चला कि फ्रॉड किस्म का व्यक्ति है। उसने कई अन्य लोगों के साथ भी धोखेबाजी की है। पुलिस ने नीरज जांगड़ा, कुलजीत और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed