{"_id":"69502d549438ca2f5007d8a8","slug":"a-kirtan-darbar-dedicated-to-the-martyrdom-of-baba-jeevan-singh-is-being-held-today-jind-news-c-199-1-jnd1010-146057-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बाबा जीवन सिंह की शहीदी को समर्पित कीर्तन दरबार आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बाबा जीवन सिंह की शहीदी को समर्पित कीर्तन दरबार आज
Sun, 28 Dec 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
जींद। बाबा जीवन सिंह वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से रविवार को नरवाना रोड स्थित सुंदर नगर में सुबह शहीद बाबा जीवन सिंह की शहीदी को समर्पित कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। गुरुघर के प्रवक्ता बलविंदर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के आरंभ में श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा।
इसके बाद सिंह सभा गुरुद्वारा रेलवे जंक्शन के हेड ग्रंथी भाई जसवंत सिंह ढिल्लो बाबा जीवन सिंह की शहीदी के इतिहास को संगतों से रूबरू करवाएंगे। कीर्तन दरबार के अंत में गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब के रागी भाई जसबीर सिंह रमदसिया जत्थे के सहयोग से गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल करेंगें। उन्होंने बताया कि कीर्तन दरबार में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा, सहकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, नगर पालिका चेयरमैन डाॅ. अनुराधा सैनी और वाइस चेयरमैन अर्चना शर्मा शिरकत करेंगे।