फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A hall will be built on the platform of Daadan Khap at a cost of Rs 49 lakh.

Jind News: दाड़न खाप के चबूतरे पर 49 लाख रुपये से बनेगा हॉल

Sat, 22 Nov 2025 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
A hall will be built on the platform of Daadan Khap at a cost of Rs 49 lakh.
22जेएनडी31: पंचायती राज विभाग कार्यालय। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। दाड़न खाप के चबूतरे पर अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त विशाल हॉल का निर्माण होने जा रहा है। हॉल के निर्माण पर 49 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। चबूतरे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से दी गई मंजूरी के बाद अब इस प्रोजेक्ट ने औपचारिक रूप से गति पकड़ ली है।
पंचायती राज विभाग ने हॉल निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसकी बिड दो दिसंबर को खुलेगी। इसके बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। दाड़न खाप का यह ऐतिहासिक चबूतरा क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र माना जाता है।
विज्ञापन

लंबे समय से यहां एक पक्के और विस्तृत हॉल की मांग उठ रही थी ताकि खाप की बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों और सामूहिक गतिविधियों को बेहतर तरीके से आयोजित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर लोगों की संख्या अधिक होने से कार्यक्रम आयोजित करने में दिक्कतें आती थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रतिनिधियों और खाप पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर हॉल निर्माण की मांग रखी थी।
मुख्यमंत्री ने खाप के चबूतरे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की इस मांग को मान लिया था और हॉल निर्माण के लिए मंजूरी दी थी। मंजूरी के बाद पंचायती राज विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। निर्धारित तिथि पर बिड खुलने के बाद ठेकेदार का चयन किया जाएगा और फिर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
हॉल अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इसमें एक विस्तृत बैठक कक्ष, मंच, फर्श टाइल्स, बिजली व्यवस्था, वेंटिलेशन और अन्य आवश्यक संसाधन शामिल होंगे। हॉल तैयार होने के बाद खाप की बैठकों, पंचायत कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो जाएगा।
हॉल निर्माण से खाप क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान
दाड़न खाप के पदाधिकारियों ने कहा कि यह हॉल न केवल खाप की परंपराओं को आगे बढ़ाने में सहायक करेगा बल्कि क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक संगठनों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि हॉल निर्माण से गांव और खाप क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।

हॉल के निर्माण के लिए 49 लाख रुपये की राशि से टेंडर लगाया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा ताकि खाप के लोगों को यहां पर कार्यक्रम के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। -पोषण कन्यान, एक्सईन पंचायती राज विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article