फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A grand tricolor procession was taken out in Narwana

Jind News: नरवाना में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

Sun, 10 Aug 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
A grand tricolor procession was taken out in Narwana
10जेएनडी10-तिरंगा यात्रा में हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल होते हुए लोग। संवाद
नरवाना। आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियों के तहत नरवाना में शनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने किया। यात्रा आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

यात्रा में मंत्री सहित सैंकड़ों नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और स्कूली छात्रों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम, शहीद भगत सिंह अमर रहे जैसे गगन भेदी नारे लगाते हुए देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए।
विज्ञापन

इस दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बेदी ने कहा कि अगस्त का महीना देशभक्तों की कुर्बानी को याद करने का समय है। 17 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सैनी की नरवाना में रैली प्रस्तावित है।

इस रैली में मुख्यमंत्री नरवाना क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं करेंगे, जिससे क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा और क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। आमजन से रैली में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, कर्ण प्रताप सिंह, सत्यवान शर्मा, सुरेश दनोदा, मनदीप चहल, विशाल मिर्धा, रमेश बेलरखा, अमित ढाकल, संजय बल्हारा और जसवीर नैन भी मौजूद रहे।

10जेएनडी10-तिरंगा यात्रा में हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल होते हुए लोग। संवाद

10जेएनडी10-तिरंगा यात्रा में हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल होते हुए लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed