{"_id":"68128b9708ec393e090fa4c8","slug":"a-fountain-will-be-installed-in-ward-20-lavkush-park-jind-news-c-199-1-sroh1009-133953-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: वार्ड 20 लवकुश पार्क में लगेगा फव्वारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: वार्ड 20 लवकुश पार्क में लगेगा फव्वारा
Thu, 01 May 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 01 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
30जेएनडी40: महाबीर रेढू पार्षद। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
जींद। शहर के वार्ड 20 के लवकुश पार्क में नगर परिषद ने फव्वारा लगवाने के लिए टेंडर लगवाया है। इस पर 10.54 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस पार्क को रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी ने गोद लिया हुआ है। पार्क की देखरेख कर सुंदरीकरण के लिए संस्था काम कर रही है। पार्क की सुंदरता बढ़वाने के लिए पार्षद महाबीर रेढू व संस्था के सदस्यों ने नगर पालिका से यह मांग की थी।
पार्षद व संस्था के सदस्यों की इस मांग पर नगर परिषद ने काम करते हुए संस्था से फव्वारे का नक्शा लिया और उस पर खर्च होने वाली राशि का एस्टीमेट तैयार कराया। नगर परिषद शहर के पार्कों के सुंदरीकरण के लिए लगातार काम कर रहा है। इसको देखते हुए बुधवार को नप ने 10.54 लाख रुपये से बनने वाले इस फव्वारे का टेंडर लगाया है। इसकी बिड अगले सप्ताह में खोली जाएगी। इसके बाद तुरंत इसके टेंडर जारी करवा ठेकेदार को निर्धारित समय में फव्वारा लगवाने के लिए काम शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे। इस पार्क के आसपास 200 के करीब मकान लगते हैं। इसमें 400 से ज्यादा लोग सुबह शाम सैर करने के लिए आते हैं। इन लोगों के लिए पार्क में लगा फव्वारा आकर्षण का केंद्र भी रहेगा। इसकी देखरेख संस्था के लोगों ही करेंगे, ताकि पार्क की सुंदरता को बरकरार रखा जाए। अभी तक इस पार्क में विभिन्न तरह के फूलदार पौधे लगाए गए हैं। बेहतर पगडंडी व झूलाें के अलावा अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं हैं।

30जेएनडी40: महाबीर रेढू पार्षद। फाइल फोटो- फोटो : संवाद