Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A drop in temperature was also recorded due to the light drizzle.

Jind News: छटे बादलों से किसानों को मिली राहत

Sat, 21 Mar 2026 03:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
A drop in temperature was also recorded due to the light drizzle.
20जेएनडी38-नरवाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह छाए बादल। संवाद - फोटो : samvad
जींद। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद छटे बादलों ने किसानों को कुछ राहत दी। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 3.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बूंदाबांदी के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 66 प्रतिशत और हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश अलेवा में छह एमएम दर्ज की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन का आगाज आकाश में छाए बादलों के साथ हुआ। कुछ देर तक बूदांबांदी भी होती रही। बूंदाबांदी के चलते अधिकतम तापमान भी दो डिग्री लुढ़क कर 21 और न्यूनतम 13 डिग्री पर आ गया। जींद में 4.2 मिमी, नरवाना में तीन मिमी, सफीदों एक मिमी, जुलाना में 3.3 मिमी, उचाना तथा पिल्लूखेड़ा में दो-दो मिमी, अलेवा मे छह मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को साफ रहेगा मौसम
पिछले दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी के बाद शनिवार को मौसम साफ रहेगा। दो दिनों से चल रही बूंदाबांदी से सरसों की काटाई का कार्य बाधित हो गया था। जबकि मौसम गेहूं और चना फसल के लिए खतरा बना हुआ था। किसानों को भय सता रहा था कि यदि ज्यादा बारिश होती है और हवा तेज चलती है तो फसलें पसर जाएंगी। ऐसे मौसम में ओलावृष्टि की संभावना भी बनी रहती है। गनीमत यह रही कि शुक्रवार को सुबह हलकी बूंदाबांदी हुई लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया।
वर्जन
आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा लेकिन बादलवाही छाई रहेगी। तापमान में भी इजाफा होगा। -डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, पांडु-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article