{"_id":"672134486b2f9902fc0d98e4","slug":"a-dead-body-was-recovered-from-a-water-tank-in-nehru-park-jind-news-c-199-1-sroh1006-125047-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नेहरू पार्क में बनी पानी की डिग्गी से शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नेहरू पार्क में बनी पानी की डिग्गी से शव बरामद
विज्ञापन
नरवाना। मानसिक रूप से परेशान 31 वर्षीय युवक का शव मंगलवार को नेहरू पार्क में बनी पानी की डिग्गी में मिला। डिग्गी में शव होने की सूचना मिलते ही हुडा पुलिस चौकी मौके पर पहुंची और शव को डिग्गी से बाहर निकाल और शव डिग्गी के पास ही रख दिया। इस दौरान पार्क में टहलने के लिए आए कुछ व्यक्तियों द्वारा शव की शिनाख्त की गई। जिन्होंने मौके पर ही व के परिजनों से संपर्क कर मौके पर बुलाया। मृतक की पहचान बाबूराम गली नरवाना निवासी रमेश उर्फ मुकेश के रूप में हुई।
मृतक के पिता ईश्वर सिंह ने बताया कि उसके दो लड़के हैं जिसमें राकेश उसका बड़ा लड़का व रमेश छोटा लड़का है। उन्होंने बताया कि उसका बेटा रमेश काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। जिसका इलाज कैथल के एक निजी अस्पताल से चल रहा था। मंगलवार सुबह रमेश नेहरू पार्क में टहलने की बात कह कर घर से चला गया था। रमेश हर रोज की तरह ही पार्क में टहलने के लिए गया था लेकिन वह हर रोज आधा घंटे के बाद घर वापस लौट जाता था। लेकिन मंगलवार को घर वापस नहीं लौटा था। रमेश के घर न लौटने की चिंता होने पर उन्होंने रमेश को फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन रमेश का फोन बंद आ रहा था।
इसके बाद उन्होंने नेहरू पार्क वह आसपास के इलाके में तलाश शुरू कर दिया लेकिन रमेश नहीं मिला था। इसके बाद शाम को पार्क में टहलने आए लोगों लोगों द्वारा घर पर सूचना दी कि उनके बेटे रमेश की नेहरू पार्क की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई है। शहर थाना नरवाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।