{"_id":"6898e642f3e1f755440f620f","slug":"a-constable-was-made-to-sit-on-the-back-of-a-minor-and-was-beaten-with-sticks-on-his-soles-and-made-to-do-sit-ups-jind-news-c-199-1-jnd1002-139141-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नाबालिग की पीठ पर सिपाही को बैठाकर तलवों में मारे डंडे, लगवाई उठक-बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नाबालिग की पीठ पर सिपाही को बैठाकर तलवों में मारे डंडे, लगवाई उठक-बैठक
Mon, 11 Aug 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
अलेवा (जींद)। बिघाना गांव की सुमन ने अलेवा थाने के एएसआई मुकेश और एक पुलिसकर्मी पर उसके नाबालिग बेटे को शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि मारपीट के मामले में समझौता होने के बावजूद एएसआई ने उसके बेटे की पीठ एक सिपाही को बैठाकर उसके तलवों में डंडे मारे और उठक-बैठक लगवाई। महिला ने सीएम विंडो व बाल संरक्षण अधिकारी जींद को शिकायत दी है।
सुमन ने कहा है कि उनका नाबालिग बेटा असंध के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। 31 जुलाई को दुड़ाना निवासी हर्गुन और चीमा ने उसके साथ मारपीट की थी। बाद में उनका समझौता भी हो गया लेकिन 3 अगस्त को इन युवकों ने नाबालिग बेटे को फोन कर गांव के मोड़ पर बुलाया। जब बेटा मोड़ पर पहुंचा तो 8-10 युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। यही नहीं मारपीट करने वाले युवकों के परिजनों ने उल्टा उसके बेटे की शिकायत अलेवा थाने में दे दी।
महिला और बेटे को एएसआई ने दीं गालियां
सुमन ने कहा है कि मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों को अलेवा थाने में बुलाया गया लेकिन शिकायतकर्ता की तरफ से कोई नहीं आया। वह अपने बेटे के साथ थाने में पहुंची तो एएसआई मुकेश ने उसे और उसके बेटे को गालियां दीं। 4 अगस्त को दोबारा थाने में बुलाया। एएसआई मुकेश ने उसके बेटे को अलग कमरे में बुलाकर फोन चेक किया और पूछताछ की। अगले दिन 5 अगस्त को फिर पूछताछ के लिए बुलाया तो बेटे के साथ उसके पति राजपाल, चंद्रभान, हिम्मत राणा, राकेश थाने गए। इस दौरान एएसआई मुकेश ने अलग कमरे में बुलाकर बेटे को बुरी तरह पीटा। बेटा बेसुध हो गया तो उसके पिता ने नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
-वरिष्ठ अधिकारियों से मिली शिकायत के बाद दुड़ाना और बिघाना के युवकों के साथ हुए मारपीट के मामले में अलेवा थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों का आपसी सहमति से समझौता करवा दिया था। नाबालिग से मारपीट की शिकायत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। शिकायत पर जांच कर कार्रवाई करेंगे।
-अनिल कुमार, कार्यकारी थाना प्रभारी अलेवा।