{"_id":"6910dd79d189162f6e069536","slug":"a-closer-look-at-the-historical-and-cultural-heritage-jind-news-c-198-1-rew1001-228698-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा
विज्ञापन
सोलहाराही तालाब परिसर में पहुंचे पर्यटक। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार के म्यूजियम एंड आर्कियोलॉजी विभाग और अहीरवाल हेरिटेज के तत्वावधान में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इस दौरान इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के सहयोग से वॉक संपन्न हुई।
इस वॉक में दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम से आए पर्यटकों ने भाग लिया। पर्यटकों ने सोहलराही सरोवर, बड़ा तालाब, लोको शेड और मीरपुर स्थित राव तेज सिंह की हवेली का भ्रमण किया और रेवाड़ी की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा।
मीरपुर गांव में सरपंच संजू देवी ने सभी अतिथियों के लिए अहीरवाल के पारंपरिक व्यंजन बाजरे की रोटी, खट्टा का साग, चाय और चटनी का आयोजन किया। पारंपरिक स्वाद चखकर सभी पर्यटक अभिभूत हो गए।
विज्ञापन
इस वॉक में भारतीय विदेश सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी एवं पूर्व राजनयिक केया भट्टाचार्य उपस्थित रहीं। उन्होंने अहीरवाल क्षेत्र की समृद्ध इतिहास, संस्कृति और शौर्य परंपरा के बारे में जानकारी प्राप्त की और कहा कि इस क्षेत्र की वीर भूमि न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे भारत की गौरवशाली धरोहर है।
पर्यटकों ने हरियाणवी संस्कृति तथा अहीरवाल के लोकजीवन के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत सभी पर्यटकों ने दिल्ली रोड स्थित राव पूरण सिंह बाग, ऐतिहासिक छतरियों एवं रेजांगला वॉर मेमोरियल का भी भ्रमण किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार अमन राव ने उपस्थित सभी लोगों को रेजांगला युद्ध के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस वॉक को अहीरवाल हेरिटेज से मुकेश सुल्तानिया, होटल एंड टूरिजम मैनेजमेंट विभाग से डॉ. नवनीत कौशल और इतिहास विभाग से डॉ. बीरेंद्र सिंह ने लीड किया।
इस अवसर पर डीईएसए से असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर मंगेश कुमार, थिएटर कलाकार राकेश कुमार, सेवानिवृत्त हेड मास्टर श्री उदय राज, निखिल, शुभम गुप्ता, सहायक प्रो. सुशांत यादव उपस्थित रहे।