फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A challan of 15,500 was issued for the bullet that came in front of DC's car

Jind News: डीसी की गाड़ी के सामने आई बुलेट का साढ़े 15 हजार का कटा चालान

Tue, 22 Apr 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 22 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
A challan of 15,500 was issued for the bullet that came in front of DC's car
जींद। बुलेट सवार युवक को डीसी की गाड़ी के आगे ब्रेक मारना 15 हजार रुपये में पड़ा। डीसी मोहम्मद इमरान रजा गाड़ी में सवार हो कर गोहाना रोड से जा रहे थे। इस दौरान सामने से आए बुलेट सवार ने डीसी की गाड़ी के सामने अचानक से ब्रेक मारे। इससे वह गाड़ी से टकराने से बच गया।
विज्ञापन

इस पर डीसी सुरक्षाकर्मी ने ट्रैफिक पुलिस को बुलाया और बुलेट को भी लघु सचिवालय ले गया। जहां पर बुलेट का ओवरस्पीड, खतरनाक ड्राइविंग, हेलमेट का साढ़े 15 हजार रुपये का चालान किया गया है। हालांकि लड़के का कहना है कि उसका कोई कसूर नहीं था। शनिवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा सिविल अस्पताल में नोर्ड की मीटिंग की अध्यक्षता करने के लिए आए थे। मीटिंग के बाद जब वह वापस डीसी कार्यालय की तरफ जाने के लिए अस्पताल से निकल रहे थे तो तभी गोहाना रोड पर लघु सचिवालय की तरफ से बुलेट बाइक सवार तेज स्पीड में आ रहा था। डीसी की गाड़ी जब क्रॉसिंग करने लगी तो बुलेट सवार ने ब्रेक मार दिए। इससे बुलेट डीसी की गाड़ी से टकराते हुए बाल-बाल बची और बिल्कुल नजदीक जाकर रूकी। इस पर डीसी की गाड़ी से ड्राइवर और गनमैन उतरे और बुलेट की चाबी निकाल ली। बुलेट की स्पीड ज्यादा नहीं थी और उसने कंट्रोल भी कर ली थी, लेकिन पुलिस कर्मचारी ने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद पुलिस कर्मी युवक की बुलेट लेकर डीसी कार्यालय में चले गए और युवक को वहीं पर आने के लिए कहा गया। वहां ट्रैफिक पुलिस को बुलाया गया और बुलेट के दस्तावेज चेक किए गए। जिला ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने कहा कि उन्हें डीसी ऑफिस से सूचना मिली थी। इसके बाद एसआई सतपाल को भेजा था। वहां नियमानुसार जो चालान बनते थे। वह किए गए। युवक तेज गति से बुलेट चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed