फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A case has been registered against three named and three unidentified persons for entering the house and threatening to kill them.

घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 15 Jul 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against three named and three unidentified persons for entering the house and threatening to kill them.
सफीदों। गांव रामनगर में कुछ लोगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट कर उसे चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव रामनगर निवासी प्रिंस ने कहा कि 13 जुलाई की सुबह जब वह अपने खेत में पानी लगाकर घर पर आकर बैठा ही था कि इतने में गांव के ही अमन, खुशीराम, रिंकू, सोनू व तीन अन्य अज्ञात युवकों ने आते ही उसके साथ गाली-गलौज करने लगे व मारपीट करने लगे। प्रिंस ने कहा कि उस समय उसके साथ अनिल, मोहित व रोबिन बैठे थे। उन्होंने प्रिंस को छुड़वाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान उन्होंने प्रिंस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले के कारण वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। आरोपी मौके से भाग गए और जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी दे गए। उसके बाद आसपास के लोग उसे इलाज के लिए सफीदों स्थित नागरिक अस्पताल ले आए, जहां पर डॉक्टरों ने प्रिंस का इलाज किया। प्रिंस ने कहा कि जब आरोपी उसके साथ मारपीट कर रहे थे तो मकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरा में सारा घटनाक्रम कैद हो गया। आरोपी उसके मकान में लगे पंखे, हुक्के, एसी व टीवी को भी तोड़ गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed