फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A budget of Rs 98 crore released for the construction of five CHCs in the district

Jind News: जिले में पांच सीएचसी के निर्माण के लिए 98 करोड़ रुपये का बजट जारी

Sun, 03 Aug 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 03 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 98 crore released for the construction of five CHCs in the district
02जेएनडी03: खरकरामजी गांव में शुरू हुआ सीएचसी के भवन का निर्माण। संवाद - फोटो : संवाद
जींद। अब जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएं सुधारेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में पांच सीएचसी के भवनों के निर्माण के लिए मंजूरी दी थी। इसके चलते अब दनौदा, कालवा, उझाना, कंडेला व खरकरामजी गांव में सीएचसी के नए भवन बनाने के लिए 98 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

इनमें से खरकरामजी गांव में सीएचसी के नए भवन का निर्माण कार्य शु्रू हो चुका है। इस बजट को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पीडब्ल्यूडी बीएंड आर को भेजा गया है ताकि भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाकर निर्धारित समय में पूरा करवाया जा सके।
विज्ञापन

इन सीएचसी के भवनों को चिकित्सक, लैब, स्टाफ नर्स, इनडोर व हॉल को अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त बनाया जाएगा। यह सभी सीएचसी पहले कंडम घोषित कर दी थी। इसके बाद इनको तोड़ने के लिए प्रपोजल भेजा गया। अब बजट मिलने के बाद इन सभी गांवों में सीएचसी के नए भवन मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी तीन से चार होते हैं। इनमें दंत चिकित्सक, सामान्य रोग के चिकित्सक होते हैं। इसके अलावा एक महिला मेडिकल ऑफिसर का भी पद होता है और सिजेरियन डिलीवरी कराने की सुविधा होती है। सीएचसी में पांच से 10 बेड की इनडोर सुविधा होती है।
इन गांवों को मिला इतना बजट
उझाना में बनने वाली सीएचसी पर 17 करोड़ रुपये, कंडेला के लिए 20 करोड़ रुपये व खरकरामजी की सीएचसी के लिए 13.67 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। इसके अलावा दनौदा के लिए 24.60 करोड़, कलावा के लिए 24.20 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
इन गांवों में सुधरेगी स्वास्थ्य सेवाएं
इन पांचों गांवों में पहले सीएचसी तो थे लेकिन वह जर्जर हालत में थे। उनके भवनों को कंडम घोषित करके तोड़ दिया गया है। फिलहाल इन गांव में सीएचसी किराए के भवनों में बनाई हुई है। इसके साथ ही यहां आधुनिक सुविधा न होने पर लोगों को शहरों में इलाज करवाने के लिए जाना पड़ता है।

वर्जन
खरकरामजी गांव की सीएचसी में काम चल रहा है। अन्य सीएचसी पर भी जल्द काम शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए बजट को पीडब्ल्यूडी विभाग के पास भेज दिया है। इन सभी भवनों के बनने के बाद ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
-डॉ. सुमन कोहली, सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed