फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A Brahma Kumari inaugurated the GFC office for fruit-based therapy.

Jind News: ब्रह्मा कुमारी ने फलाहार उपचार के जीएफसी कार्यालय का किया उद्घाटन

Mon, 27 Apr 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
A Brahma Kumari inaugurated the GFC office for fruit-based therapy.
27जेएनडी30-ब्रह्मा कुमारीज बहनें अरवण में जीएफसी के फलाहार से उपचार केंद्र का उद्घाटन करते हुए।
नरवाना। ब्रह्मा कुमारी बहनों ने मुख्य डाकघर के नजदीक नन्हूमल कॉम्प्लेक्स में गॉडली फ्रूट क्योर के जीएफसी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष नरवाना सेवा केंद्र प्रभारी बीके सीमा, मेहरचंद पुजारी, मुख्य वक्ता हेल्थ कोच बीके तिलकराज मौजूद रहे। मुख्य अतिथि मेहरचंद पुजारी ने कहा कि बीमारियों को बिना दवा के ठीक करने के लिए नेचुरल फलाहार उपचार केंद्र नरवाना में खुल गया है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि ज्यादातर बीमारियां गलत खानपान एवं गलत जीवन शैली का परिणाम है। इसीलिए हमें स्वस्थ खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं तो हमें दवाओं के पीछे भागने के बजाए जीएफसी गॉडली फ्रूट क्योर की ओर से बताई जा रही फलाहार, मेडिटेशन, व्यायाम की विधि को अपनाना होगा।
विज्ञापन

इससे लोगों के पैसे दवाओं, अस्पतालों पर वेस्ट नहीं होंगे। रामभज, बीके पूजा, कुमारी नूपुर, ऊषा बहन ने बताया कि उन्हें पांच दिन फलाहार से एलर्जी, सांस, दर्द, गठिया, नींद बीमारियों में बड़ी राहत मिली और अब वो ज्यादा से ज्यादा फलाहार को जीवन में अपनाएंगे और निरोगी बनकर रहेंगे। कुमारी नूपुर ने बताया कि लोगों की मांग पर यह शिविर अब रेलवे स्टेशन के पास एवं मुख्य डाकघर के सामने नन्हूमल कॉम्प्लेक्स में लगातार हर रोज चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed