फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   97 percent wheat lifted

Jind News: 97 प्रतिशत गेहूं का हुआ उठान

Fri, 17 May 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 17 May 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
97 percent wheat lifted
उचाना। सरकार 22 मई तक गेहूं की खरीद को बढ़ाया है। गेहूं उठान रफ्तार अंतिम चरण में है। अब तक 97 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है। उठान की रफ्तार निरंतर तेज रही है। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने बताया कि खरीदे गए 960089 क्विंटल गेहूं में से 932483 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। 97 प्रतिशत गेहूं का उठान अब तक हो चुका है। मंडी में डीएफएससी का 95, हैफेड का 97, छात्तर सब यार्ड, परचेज सेंटर घोघड़िया, काब्रच्छा, धनखड़ी से खरीदी गई गेहूं का उठान हो चुका है। उन्होंने बताया कि उचाना मंडी में डीएफएससी ने 404830, हैफेड ने 255394 क्विंटल गेहूं की खरीद की। छात्तर सब यार्ड में डीएफएससी ने 72076, हैफेड ने 58690, घोघड़िया में डीएफएससी ने 97355, काब्रच्छा में वेयर हाउस ने 57726, धनखड़ी में डीएफएससी ने 8875 क्विंटल गेहूं खरीदा है। अब तक 13918 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए गेट पास कटवाए। उचाना मंडी में 9424, छात्तर में 1993, घोघड़िया में 1375, काब्रच्छा में 884, धनखड़ी में 131 किसानों ने गेट पास कटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed