{"_id":"61fad351dd77b9767871f56d","slug":"97-found-corona-infected-109-patients-cured-jind-news-rtk6373254159","type":"story","status":"publish","title_hn":"97 मिले कोरोना संक्रमित, 109 मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
97 मिले कोरोना संक्रमित, 109 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
97 मिले कोरोना संक्रमित, 109 मरीज हुए ठीक
जींद। राहत भरी खबर है कि जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह में लगातार हो रही कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला फरवरी महीने में आखिरकार टूट ही गया। जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह में लगातार सात लोगों की मौत हुई, लेकिन फरवरी महीने के दो दिनों में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। बुधवार को जिले के 97 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई, वहीं ठीक होने वालों की संख्या 109 रही। जिले में एक्टिव केसों की संख्या अब 403 रह गई है।
जिले में 25 जनवरी से हर रोज एक कोरोना संक्रमित की मौत हो रही थी। पूरा जनवरी महीने का अंतिम सप्ताह इसी प्रकार बीत गया। अब फरवरी महीने में मौतों के मामलों में काफी राहत मिली। दो दिन से जिले में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को 938 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 97 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या 109 रही। जिले के अब तक 24025 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 23079 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 543 की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 403 एक्टिव केस बचे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 641 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें 435180 लोगों के सैंपल ले चुकी हैं।