फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   950 meter tricolor journey completed in 55 minutes

Jind News: 55 मिनट में पूरी की 950 मीटर की तिरंगा यात्रा

Fri, 09 Jun 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 09 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
950 meter tricolor journey completed in 55 minutes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जींद। हरियाणा की राजनीतिक राजधानी कहे जाने वाले जींद से आम आदमी पार्टी ने वीरवार को चुनावी बिगुल बजा दिया है। 950 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा आप नेताओं ने 55 मिनट में पूरी की। यात्रा के बीच में गाड़ी रोककर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से समर्थन की अपील की। आप नेताओं ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में झाड़ू से भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी सरकार को उखाड़ने का शुभारंभ करेंगे।

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव व इसके बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपना चुनावी अभियान जींद से शुरू कर दिया। 950 मीटर दूरी की तिरंगा यात्रा के माध्यम से आप ने पूरे प्रदेश में संदेश देने की कोशिश की है। पिछले एक सप्ताह से तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रचार कमेटी प्रमुख डॉ. अशोक तंवर व अन्य स्थानीय नेताओं ने मेहनत की थी, उसको देखते हुए अच्छी खासी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। पूरे रास्ते मेरा रंग दे बसंती चोला गाना बजता रहा। बीच-बीच में छतों पर खड़े लोग आप नेताओं पर फूलों की बारिश भी कर रहे थे। सड़क पर भीड़ इतनी थी कि वाहनों को निकलने में काफी मशकत करनी पड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन




बॉक्स

केवल नेताओं से मिले, आम लोगों से नहीं हो पाए रूबरू

अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान समेत दूसरे सभी नेता एक कैंटर में खड़े थे। दोनों मुख्यमंत्री हेलिकाॅप्टर से आए थे। भगवंत मान पहले दिल्ली गए थे और वहीं से अरविंद केजरीवाल को लेकर आए थे। हेलिकाॅप्टर से उतरकर यह नेता गाड़ियों में तिरंगा यात्रा तक पहुंचे और सीधे कैंटर की छत पर चढ़ गए। जब एसडी स्कूल के पास यात्रा खत्म हुई तो कैंटर से उतरकर सीधे गाड़ियों में बैठ गए और हेलीकॉप्टर के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान दोनों नेता किसी अन्य व्यक्ति से नहीं मिले। तिरंगा यात्रा में बहुत से लोग आप नेताओं से हाथ भी मिलाना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से किसी से हाथ नहीं मिला पाए। केवल गाड़ी के ऊपर खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो कैप्शन

08जेएनडी21 : तिरंगा यात्रा के दौरान कैंटर पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते आप नेता। संवाद
08जेएनडी22 : तिरंगा यात्रा में भाग ले रहे आप नेताओं पर फूलों की वर्षा करते युवा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed