फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   28 साल बाद भी बीरेंद्र सिंह को साल रह है मुख्यमंत्री नहीं बनने का दर्द

28 साल बाद भी बीरेंद्र सिंह को साल रह है मुख्यमंत्री नहीं बनने का दर्द

Fri, 25 Jan 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
28 साल बाद भी बीरेंद्र सिंह को साल रह है मुख्यमंत्री नहीं बनने का दर्द
28 साल बाद भी बीरेंद्र सिंह को साल रह मुख्यमंत्री न बनने का दर्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। राजनीति में मौका एक बार हाथ से निकल जाय तो फिर कुछ नहीं हो सकता। यही कारण है कि केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को 28 साल बाद भी मुख्यमंत्री नहीं बनने का दर्द साल रहा है। एक बार फिर वीरवार को वह अपना यह दर्ज बया करने से खुद को नहीं रोक पाये। उन्होेंने कहा कि 1991 में हुई दो हत्याओं के कारण जींद को चौधर नहीं मिल सकी। इनमें से एक हत्या दक्षिण में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की थी और दूसरी हत्या जींद में ही जींद की चौधर की हुई।

पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज कुछ लोग जींद में चौधर लाने की बात कर रहे हैं, जबकि 1991 में ही जींद में चौधर आ रही थी, लेकिन कुछ लोगों ने नहीं आने दी। जब उनसे नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शमशेर सिंह सुरजेवाला के अलावा कई अन्य नाम हैं जिसे चुनाव के बाद बता देंगे। जानकारी के लिए 1991 के चुनाव में जींद की पांच विधानसभा सीटों में से चार कांग्रेस ने जीती थी। उस समय जुलाना से लोकदल के सूरजभान काजल विधायक बने थे। इसके अलावा जींद से कांग्रेस के मांगेराम गुप्ता, सफीदों से बचन सिंह आर्य, नरवाना से शमशेर सुरजेवाला और उचाना से खुद बीरेंद्र सिंह विधायक बने थे। तत्कालीन भजनलाल सरकार में जींद के चारों विधायकों को मंत्री बनाया गया था। बीरेंद्र सिंह का कहना है कि उस समय यदि जींद के विधायक उनका साथ देते तो जींद में चौधर आ सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अब लोग जींद में चौधर के नाम पर लोगों को बरगला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज लोग नौकरी के लिए उन्हें पर्ची देते हैं, लेकिन यदि चौधर जींद में आ जाती तो आज कोई पर्ची देने वाला नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed