{"_id":"5a43eb304f1c1ba12d8bb09e","slug":"91514400560-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण के लिए 11 फरवरी को जींद में होगी आंदोलन की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण के लिए 11 फरवरी को जींद में होगी आंदोलन की घोषणा
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जाट आरक्षण आंदोलन के लिए सक्रिय रहे खाप नेता सूबे सिंह समैण ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ 11 फरवरी जींद में प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें जाट आरक्षण और जेलों में बंद व केस भुगत रहे जाट युवाओं की रिहाई के लिए आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
बुधवार को जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए समैण ने कहा कि यदि रैली में पहुंचे लोगों की सहमति बनी तो 11 फरवरी को आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक पर निशाना साधते हुए समैण ने कहा कि मलिक सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मलिक को जाट समाज से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने जाट समाज को बेवकूफ बनाकर पैसे हड़पे हैं।