{"_id":"5a09dfa54f1c1b97678bb397","slug":"91510596517-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास को रफ्तार : देशवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास को रफ्तार : देशवाल
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डी प्लान से मिलेगी शहरी विकास को रफ्तार : देशवाल
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। शहर का विकास कार्य डी प्लान के मुताबिक शुरू हो गया है। जल्द ही शहर की हर सड़क व सरकारी इमारत भी चमकने लगेंगी। यह बात विधायक जसबीर देशवाल सफीदों के डी प्लान में मंजूर हुए कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कही। विधायक जसबीर देशवाल ने बताया कि फिलहाल हाल करीब 14 लाख रुपये के विकास कार्यों के टेंडर लग चुके है। विकास कार्यों में सिविल अस्पताल का रंगरोगन, लहिया धर्मशाला का निर्माण, सफीदों बस स्टैंड पर ब्लॉक पत्थरों से सड़क निर्माण व रविदास चौपाल की मरम्मत शामिल है। विधायक जसबीर देशवाल ने कहा कि सरकार से विकास राशि लाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि गांव हो या शहर हर तरफ विकास कार्य तेजी से हो रहे है। उन्होंने कहा कि लगभग तीन सौ करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्य हल्के में हो चुके है। आने वाले दिनों में इसकी रफ्तार और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि 45 वर्षों में हलके में छह पावरहाउस बने जबकि पिछले मात्र ढ़ाई साल में तीन पावर हाउस विद्युत आपूर्ति के लिए तैयार है और अगले तीन पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। विधायक जसबीर देशवाल ने कहा कि राजनीति में आने का एकमात्र मकसद हलके का सुधार करना व जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा क अंतिम सांस तक गरीब व पिछड़े लोगों के हक की लड़ाई करता रहेगा।