फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   9,138 out of 9,871 cases settled on the spot at the National Lok Adalat.

Jind News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 9871 में से 9138 मामलों का मौके पर किया निपटान

Sun, 10 May 2026 03:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 May 2026 03:45 AM IST
विज्ञापन
9,138 out of 9,871 cases settled on the spot at the National Lok Adalat.
09जेएनडी36: राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश। स्रोत प्रशासन
जींद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा की अध्यक्षता में शनिवार को न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें न्यायिक प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाते हुए रिकॉर्ड 9,138 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। इसमें कुल 2 करोड़ 58 लाख 83 हजार 542 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट हुआ।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित सिहाग ने बताया कि इस लोक अदालत के लिए जींद, नरवाना और सफीदों में विभिन्न जजों की देखरेख में विशेष बेंच गठित किए गए थे। लोक अदालत में कुल 9,871 मामले रखे गए थे।
विज्ञापन

निपटान किए गए मामलों में मोटर व्हीकल दुर्घटना के सात, हिंदू मैरिज एक्ट के 75, चेक बाउंस के 187, दीवानी के 173 और आपराधिक प्रकृति के 951 मामले शामिल रहे। इसके अलावा बैंक लोन और बिजली विभाग से जुड़े मामलों का भी मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित सिहाग ने कहा कि लोक अदालत सस्ते और त्वरित न्याय का सशक्त माध्यम है जहां आपसी सहमति से विवाद खत्म होने पर समय और धन की बचत के साथ-साथ भाईचारा भी बना रहता है। सचिव ने बताया कि 30 मई को चेक बाउंस के मामलों के लिए विशेष लोक अदालत लगाई जाएगी जिसमें पक्षकार अपने मामलों का शीघ्र निपटारा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed