फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   9 UG and PG courses will start this year in four colleges of the district

Jind News: जिले के चार कॉलेजों में इस वर्ष शुरू होंगे 9 यूजी व पीजी के कोर्स

Mon, 26 May 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 26 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
9 UG and PG courses will start this year in four colleges of the district
जींद। जिले के चार कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए यूजी व पीजी के 9 नए कोर्स को इस बार उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने हरी झंडी दी है। अब तक इन कॉलेजों में यह कोर्स नहीं थे। इनकी मांग कॉलेज प्राचार्य की ओर से उच्चतर शिक्षा निदेशालय को भेजी गई थी। जिसको अब मंजूरी मिली है। शहर के महिला कॉलेज में अब लंबे अर्से के बाद एमए अंग्रेजी का पीजी कोर्स शुरू हुआ है।
विज्ञापन

जिले के राजकीय महिला कॉलेज सफीदों में 2 कोर्स नए आए हैं। इनमें एक यूजी तो एक पीजी कोर्स है। पीजी कोर्स में डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग तो यूजी में ज्योग्राफी का कोर्स मिला है। इसके अलावा राजकीय महिला कॉलेज जींद में एमए अंग्रेजी तो बीएससी में मैथ का नया कोर्स मिला है।
विज्ञापन

इसके अलावा राजकीय कॉलेज नरवाना में पीजी में इतिहास, एमएससी केमिस्ट्री तो बीएससी केमिस्ट्री, राजकीय पीजी कॉलेज जींद में बैचरल ऑफ आर्ट में केमिस्ट्री व बीएससी में मैथ के नए विषय को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इन कॉलेजों में यह विषय नहीं थे। इनकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। इन विषयों की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को भी दूर के कॉलेज या फिर विश्वविद्यालय का रुख करना पड़ता था। अब जिले के कॉलेजों में यह कोर्स शुरू करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
बाक्स
20 से अधिक सीट होना अनिवार्य
इन सभी कॉलेजों में जो विषय शुरू किए जाएंगे। इनमें इस वर्ष प्रत्येक विषय में 20 से अधिक विद्यार्थी होने अनिवार्य है। जिस कॉलेज में 20 से अधिक विद्यार्थी इन विषयों में नहीं होंगे, तो वह विषय शुरू नहीं हो पाएगा। इसके लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने गाइडलाइन जारी की है। कॉलेजों ने भी विद्यार्थियों को इन विषयों के बारे में जागरूक किया है, ताकि वह इन विषयों में दाखिला ले सकें।

वर्जन
कॉलेज में दो नए विषय मिले हैं। अब तक कॉलेज में एमए अंग्रेजी का विषय नहीं होने के कारण छात्राओं को दूर के कॉलेज या फिर विश्वविद्यालय में जाना पड़ता था। अब यह विषय मिलने पर छात्राओं को दूर जाने से छुटकारा मिलेगा और शहर में ही बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। कॉलेज को मिले दोनों कोर्स के लिए मांग की गई थी। जो अब पूरी हो गई।
--जयनारायण गहलावत, प्राचार्य राजकीय महिला कॉलेज जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed