फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   9 Pradhan candidates in 14 wards of Julana, 32 councilor candidates in 12 wards are in the fray.

Jind News: जुलाना के 14 वार्डों में 9 प्रधान, 12 वार्डों में 32 पार्षद उम्मीदवार मैदान में

Thu, 20 Feb 2025 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
9 Pradhan candidates in 14 wards of Julana, 32 councilor candidates in 12 wards are in the fray.
19जेएनडी24: उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह देते हुए रिटर्निंग अधिकारी होशियार सिंह। संवाद
जुलाना। कस्बे में शहर की सरकार बनाने के लिए सरगर्मियां तेज हो गई। चुनावी ताल ठोकने वाले अब प्रधान पद के लिए नौ व पार्षद पद के लिए 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। बुधवार को 11 बजे से लेकर तीन बचे तक नामांकन वापस लेने के लिए समय दिया गया था।
विज्ञापन

इसमें प्रधान पद के 6 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए। नामांकन वापस लेने वालों में से आनंद लाठर,तरुण गर्ग, शमशेर सिंह, सत्यवान खटकड़, प्रीति और जयभगवान शामिल हैं। चुनावी मैदान में सुनील कुमार, कौशल कुमार, मोहिंद्र सिंह, डाॅ. संजय जांगड़ा, दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह, ठंडीराम, जोगेंद्र सिंह और वकील बचे हुए हैं। तीन बजे के बाद प्रधान और पार्षद पद के उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न बांटे गए। एक ही पसंद के चुनाव चिह्न को देखते हुए पर्चा डालकर निशान वितरित किए गए।
विज्ञापन




दिन भर चला पंचायतों का दौर

बुधवार को प्रधान पद के लिए जातीय समीकरण साधने के लिए पूरा दिन पंचायतों का दौर चलता रहा। इसी को लेकर पूर्व प्रधान की पत्नी प्रीति, पूर्व उपप्रधान शमशेर, आनंद लाठर ने नामांकन वापस लेना पड़ा और वार्डों में पार्षदों के सर्वसम्मति के लिए भी जोर लगाया गया लेकिन दो वार्डाें को छोड़कर सर्वसम्मति नही हो पाई। उधर भाजपा पार्टी से नाराज चल रहे सत्यवान खटकड़ को भी भाजपा नेता मनाने में कामयाब रहे। सत्यवान खटकड़ ने नामांकन वापस ले लिया और भाजपा का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो वार्डाें से पति पत्नी मैदान में

जुलाना नपा के पूर्व उप प्रधान विजय बैरागी और उनकी पत्नी सुमित्रा चुनावी मैदान में हैं। पहले विजय बैरागी वार्ड 6 से पार्षद थे। अबकी बार विजय बैरागी वार्ड नंबर 7 से चुनावी मैदान में हैं तो उनकी पत्नी सुमित्रा वार्ड 14 से चुनावी मैदान में हैं। वार्ड 7 बीसी ए के लिए आरक्षित है तो वार्ड 14 महिला के लिए आरक्षित है।



पार्षद पद के लिए उम्मीदवार मैदान में

वार्ड 1 से मनदीप व सोनिया

वार्ड 2 से राजपाल और कविता

वार्ड 3 से खुशीराम और जितेंद्र लाठर

वार्ड 4 मोनू सर्वसम्मति

वार्ड 5 रीतू, पूजा और सुजाता

वार्ड 6 पवन कुमार, संदीप, ओमप्रकाश

वार्ड 7 रामनिवास, राजेश, प्रदीप, विजय कुमार

वार्ड 8 से संदीप सर्वसम्मति

वार्ड 9 से सुभाष चंद, राहूल, अजित, अजय कुमार

वार्ड 10 से रामभतेरी, मीना व पूजा रानी

वार्ड 11 से ममता और सोनम

वार्ड 12 से सुमित, भारत और राकेश कुमार।

वार्ड 13 से रजनी देवी, ज्योति, रोशनी और मौसमी

वार्ड 14 से मंजू और सुमित्रा।



प्रधान पद के उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह

सुनील कुमार : घड़ी
कौशल कुमार: ढोलक

मोहिंद्र सिंह : एसी

डा संजय जांगड़ा: कमल भाजपा

दिनेश कुमार: कलाई घड़ी
अमजीत सिंह: कुर्सी

ठंडीराम: बस

जोगिंद्र: अलमारी

वकील: क्रेन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed