फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   9.5 crore will be made from a new bus stand service road

नए बस स्टैंड के पास साढ़े नौ करोड़ रुपये से बनेगा सर्विस रोड

Sun, 08 Aug 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
9.5 crore will be made from a new bus stand service road
जींद। पांडु पिंडारा के पास 32 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए नए बस स्टैंड के लिए अब साढ़े नौ करोड़ रुपये से सर्विस लेन का निर्माण किया जाएगा। यह सर्विस लेन बस स्टैंड से सफीदों रोड फ्लाईओवर तक बाईपास रोड के दोनों तरफ बनेगी। नए बस स्टैंड के लिए सर्विस लेन का निर्माण एनएचएआई ने प्रोजेक्ट में शामिल नहीं किया था। अब एनएचएआई ने सर्विस रोड के लिए साढ़े नौ करोड़ रुपये का बजट बनाकर डिमांड भेजी है।
विज्ञापन

जींद में चल रही विकास परियोजनाओं का जायजा लेने बुधवार को जींद आई हरियाणा विधानसभा की सब्जेक्ट कमेटी में शामिल विधायकों ने भी नए बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान सर्विस लेन को बनाना जरूरी बताया था। मौके पर मौजूद एनएचएआई अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द बस स्टैंड के लिए सर्विस लेन का निर्माण करने का निर्देश दिया था। वहीं बस स्टैंड पर पीने के पानी की सुविधा के लिए 12 लाख 97 हजार रुपये जन स्वास्थ्य विभाग के पास जमा करवा दिए हैं। इससे पहले रोडवेज ने 24 लाख 37 हजार रुपये जमा करवा दिए थे। लेकिन एक हजार फीट तक बोर करने के बाद भी पानी का टीडीएस 1500 पाया गया था, जिसकी वजह से पानी पीने लायक नहीं था। ऐसे में अब रोडवेज ने जन स्वास्थ्य विभाग के पास 12 लाख 97 हजार रुपये अतिरिक्त जमा करवाए हैं, जिससे यात्रियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

27 अक्तूबर 2020 को नये बस स्टैंड का उद्घाटन भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा व जेजेपी विधायक अमरजीत ढांडा ने किया था। वर्ष 2013 में पिंडारा गांव में नए बस स्टैंड की घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने की थी। 2015 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समय में इस पर काम शुरू हुआ। 31 मई 2020 तक बस स्टैंड का निर्माण पूरा किया जाना था। लेकिन लॉकडाउन के कारण निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका। 32 करोड़ रुपये की लागत से नए बस स्टैंड का निर्माण करवाया गया है। सर्विस लेन और पीने के पानी की समस्या का समाधान होने के बाद जल्द ही नया बस स्टैंड शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए बस स्टैंड पर होंगी आधुनिक सुविधाएं
नए बस स्टैंड के प्रथम तल पर महाप्रबंधक कार्यालय, चालकों-परिचालकों के लिए डोर मैटरी जैसी सुविधाएं रहेंगी। भूतल पर पुलिस पोस्ट, रेस्टोरेंट, एक क्लॉक रूम, 15 दुकानें, महिला प्रतीक्षा कक्ष, दो एटीएम बूथ बनाए गए हैं। बसें खड़ी करने के लिए 18 बूथ बनाए गए हैं। बस स्टैंड परिसर में सात एकड़ जमीन बसों के खड़ा करने के लिए छोड़ी गई है। वहीं पांच एकड़ में वर्कशॉप का निर्माण किया गया है। बस अड्डे पर पार्किंग की व्यवस्था के अलावा प्रवेश द्वार और निकासी द्वार बनाए गए हैं।
बस स्टैंड शिफ्ट होने के बाद बदल जाएगी शहर की स्थिति
पांडु पिंडारा गांव के पास नया बस स्टैंड शिफ्ट होने के बाद शहर की स्थिति यातायात की दृष्टि से बदल जाएगी। दरअसल नया बस स्टैंड शहर के पूर्वी छोर पर बना है। वर्तमान बस स्टैंड से अस्पताल, लघु सचिवालय, कॉलेज, बागवानी विभाग, बाजार, अदालत, पशु पॉली क्लीनिक एक किलोमीटर की परिधि में हैं। वहीं पिंडारा गांव में बस स्टैंड शिफ्ट होने के बाद अदालत परिसर, लघु सचिवालय, अस्पताल, शहर रेलवे स्टेशन, कॉलेज तीन से चार किलोमीटर दूर हो जाएंगे। वहीं रेलवे जंक्शन छह किलोमीटर दूर है। नए बस स्टैंड से यह करीब नौ किलोमीटर दूर हो जाएगा। बाजार करीब चार से पांच किलोमीटर दूर हो जाएंगे। इसके लिए शहर में सिटी बस सेवा की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल अधिकतर सरकारी कार्यालय व अस्पताल और कॉलेज बस स्टैंड से पैदल की दूरी पर ही हैं।

जल्द शिफ्ट होगा बस स्टैंड
नए बस स्टैंड के पास सर्विस लेन एनएचएआई द्वारा बनवाया जाएगा। इसके लिए डिमांड भेजी गई है। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए पीने के पानी की सुविधा के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के पास लगभग 13 लाख रुपये जमा करवाए गए हैं। इससे जन स्वास्थ्य विभाग और अधिक गहरा बोर कर यात्रियों के लिए पीने लायक पानी की व्यवस्था करवाएगा। अधिकारियों का प्रयास है कि नया बस स्टैंड जल्द शुरू हो। इसके लिए अधिकारी लगातार प्रयासरत हैं। -गुलाब सिंह दूहन, रोडवेज जीएम, जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed