{"_id":"68a8b9180b396f92ba03eb28","slug":"899-glucose-boxes-and-12-kg-poppy-husk-recovered-from-truck-punjab-smuggler-arrested-jind-news-c-199-1-jnd1002-139725-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रक से 899 ग्लूकोस की पेटियां व 12 किलो चूरा पोस्त बरामद, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रक से 899 ग्लूकोस की पेटियां व 12 किलो चूरा पोस्त बरामद, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
Sat, 23 Aug 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी26-सीआईए नरवाना पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्कर। स्रोत पुलिस
नरवाना। नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए नरवाना सीआईए की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उझाना गांव के पास से पंजाब के जिले लुधियाना में बाबरपुर निवासी चमकौर सिंह उर्फ कौरा को लगभग एक लाख के नशीले पदार्थ के साथ दबोचा है। आरोपी के ट्रक से पुलिस ने 899 पेटियां ग्लूकोस सोडियम क्लोराइड और 12 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया।
सीआईए इंचार्ज एसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि सीआईए नरवाना की टीम उप निरीक्षक रोशनलाल के नेतृत्व में गढ़ी गांव के नजदीक मौजूद थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि चमकौर सिंह चूरापोस्त की तस्करी करता है और अपने ट्रक में नशा छिपाकर जींद से नरवाना होते हुए पंजाब के खानौरी की ओर जाने वाला है। सूचना मिलते ही टीम ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और तुरंत उझाना गांव के पास नाकाबंदी शुरू कर दी।
थोड़ी देर बाद संदिग्ध ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर चालक को काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में ट्रक की तलाशी ली गई जिसमें से 899 पेटियां ग्लूकोस और एक कट्टे में 12 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार ग्लूकोस की इतनी बड़ी खेप का उपयोग नशे के धंधे में मिलावट के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
वहीं आरोपी चमकौर सिंह लंबे समय से नशा तस्करी के धंधे से जुड़ा हुआ है और पंजाब-हरियाणा बॉर्डर क्षेत्र में सक्रिय था। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में ग्लूकोस और चूरापोस्त कहां सप्लाई किया जाना था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि गढ़ी थाना पुलिस ने चमकौर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी से पुलिस रिमांड पर पूछताछ की जाएगी।