फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   86 schools running without recognition in the district

Jind News: जिले में बिना मान्यता चल रहे 86 स्कूल

Fri, 26 Apr 2024 04:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 26 Apr 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
86 schools running without recognition in the district
25जेएनडी30: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो।
जींद। जिला शिक्षा विभाग ने जिले में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची बनाकर मुख्यालय को भेजी है। अब इन स्कूलों पर विभाग की कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। जिले में गैर मान्यता प्राप्त 86 स्कूल हैं। जिला मुख्यालय की तरफ से इनकी सूची सेकेंडरी शिक्षा हरियाणा के पास भेजी गई है। अब इन स्कूलों के खिलाफ मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिला शिक्षा विभाग ने जो डाटा स्कूलों का मुख्यालय को भेजा है। उनमें 26 प्राइमरी, 38 सेकेंडरी, 15 मिडिल व 7 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। शिक्षा विभाग ने इस सत्र में विद्यार्थियों के गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिले से रोकने के लिए निर्देश दिए थे। इसके लिए विभाग ने क्लस्टर स्तर पर टीमों का गठन कर गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों का पता लगाने के बारे में निर्देश दिए थे। जिले में ऐसे कई स्कूल हैं, जिनके पास मान्यता तो पांचवीं कक्षा तक की है, लेकिन वह आठवीं या दसवीं तक चल रहे हैं। क्लस्टर टीम ने निरीक्षण के बाद स्कूलों की सूची तैयार की थी। इसके विपरीत जिला शिक्षा विभाग अपने स्तर पर कार्रवाई करने में पंगू बना हुआ है। शिक्षा विभाग ने अपने स्तर पर बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की सूची भी सार्वजनिक नहीं की। जिससे अभिभावक अपने बच्चों को इन स्कूलों में दाखिला देने से रोक सकते। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा अब अभिभावकों को भुगतना होगा। वहीं विभाग भी पहले अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों को पिछले कुछ सालों में हर साल एक साल की मान्यता बढ़ा दी जाती थी, ताकि वह एक साल के दौरान निर्धारित नॉर्म के अनुसार दस्तावेज व अन्य सुविधाएं पूरी कर विभाग से स्थाई मान्यता प्राप्त कर लें, लेकिन अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूल संचालक हर साल मान्यता के लिए आवेदन करने में लेटलतीफी कर देते हैं। इसके चलते सबसे ज्यादा परेशानी 10वीं व 12वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है। सत्र के अंत में जब विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम आने का समय होता है तो विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विभाग को गैर मान्यता प्राप्त या अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई रोकनी पड़ती है।
विज्ञापन


जिले में अस्थायी या गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची

ब्लॉक
प्राइमरी
मिडिल
सेकेंडरी सीनियर सेकेंडरी

जींद
0
0
25
2

जुलाना 2
2
3
0

उचाना
4
3
4
0

नरवाना
7
4
4
3

अलेवा 6
5
2
2

पिल्लूखेड़ा 7
1
0
0

कुल
26
15
36
07

जिलेभर के अस्थायी या गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची विभाग के पास भेज दी है। अब विभाग के आदेश मिलने के बाद इन स्कूलों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिन अभिभावकों को अपने बच्चों के दाखिले प्राइवेट स्कूल में करवाने हैं, वह दाखिले से पहले स्कूलों की मान्यता अवश्य जांच लें, ताकि बाद में विद्यार्थियों व अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। -सुमित्रा देवी जिला शिक्षा अधिकारी जींद।

25जेएनडी30: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो।

25जेएनडी30: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed