{"_id":"61d9d83e22125d53624b436e","slug":"8559-people-got-corona-vaccine-jind-news-rtk635207741","type":"story","status":"publish","title_hn":"8569 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8569 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को जिले के 8569 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई। इनमें 5795 को पहली तथा 2774 को दूसरी डोज लगाई गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि शनिवार को 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 3903 किशोर-किशोरियों को पहली डोज लगाई गई। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 1387 को पहली तथा 1864 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 342 लोगों को पहली तथा 604 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 163 लोगों को पहली तथा 306 को दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग अब तक 884248 लोगों को पहली तथा 566410 को दूसरी डोज लगा चुका है।
-------------------
महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगवाए विद्यार्थियों को टीके
जींद। महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को कोविड 19-टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में टीकाकरण के लिए नागरिक अस्पताल की टीम जिसमें ओमप्रकाश, दिनेश ढ़िल्लन, देवेंद्र, रानी व ज्योति मौजूद रही। स्कूल प्राचार्य रीटा अरोड़ा ने बताया कि स्कूल में 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों टीकाकरण का किया। उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए टीकाकरण बहुत आवश्यक हैं। संवाद
----------
इंडस पब्लिक स्कूल में लगा मेगा वैक्सीनेशन शिविर
जींद। इंडस पब्लिक स्कूल में शनिवार को मेगा वैक्सीनेशन शिविर लगाकर 15 से 18 साल के बच्चों को टीकाकरण करवाया। इंडस ग्रुप के निदेशक सुभाष श्योराण ने कहा कि जिस प्रकार चिकित्सक दिन-रात लोगों की सेवा कर रहे हैं। ऐसे ही हम सबको इस बीमारी से बचने के लिए बनाए गए नियमों का पालन करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
-------
डीएवी पब्लिक स्कूल नरवाना के विद्यार्थियों का किया टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा नौवीं से 12वीं के 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को टीकाकरण किया गया। प्राचार्य डॉ. हरेश पाल पांचाल ने कहा कि मौसम खराब होने पर भी बच्चों का इस टीकाकरण अभियान में भाग लेना यह प्रदर्शित करता है कि बच्चे कोरोना महामारी का मुकाबला करने के लिए जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि जितने बच्चे आ गए हैं उनका टीकाकरण कर दिया जाएगा और शेष बच्चों के लिए जिला प्रशासन से दोबारा मांग की जाएगी कि एक दिन फिर डीएवी पब्लिक स्कूल में टीकाकरण के लिए कैंप लगाएं, ताकि शेष बच्चों का टीकाकरण समय से हो सके।