{"_id":"6702e4572d1e41feb60ad856","slug":"850-applications-received-so-far-for-inspire-award-jind-news-c-199-1-sroh1009-124028-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: इंस्पायर अवॉर्ड के लिए अब तक 850 आवेदन आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: इंस्पायर अवॉर्ड के लिए अब तक 850 आवेदन आए
Mon, 07 Oct 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
जींद। इंस्पायर अवार्ड योजना में बेहतर आइडिया देकर विद्यार्थी 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों से 15 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं, ताकि जिले से अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें भाग लेकर अपना आइडिया भेज सकें। जिले से अब तक 850 विद्यार्थियों ने आइडिया देने के लिए आवेदन किया है।
कार्यक्रम के तहत कक्षा छठी से दसवीं तक के मेधावी छात्र जिनके आइडिया चयनित होते हैं, उनको दस हजार रुपये की अवॉर्ड राशि प्रदान की जाती है। इस राशि का उपयोग छात्रों द्वारा विज्ञान का एक प्रोजेक्ट या मॉडल बनाने व उसे जिला स्तरीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता स्थल तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। शिक्षा विभाग का जिले से कम से कम 1750 विद्यार्थियों के आवेदन करवाने का लक्ष्य है। प्रत्येक खंड से 250 विद्यार्थियों से आइडिया भिजवाने के लिए विभाग आवेदन करवाएगा। इस योजना के तहत 1 जुलाई से राजकीय व निजी स्कूलों के मेधावी छात्रों से आवेदन मांगे गए थे। योजना के तहत विद्यार्थियों को आइडिया देना होगा। आइडिया चयनित होने पर शिक्षा विभाग की ओर से 10 हजार रुपये मॉडल बनाने के लिए दिए जाएंगे। जिले के सरकारी व निजी स्कूलों के छठी से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों से इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत ऑनलाइन नए आइडिया मांगे गए हैं। आइडिया का चयन नवीनता, सामाजिक उपयोगिता, पर्यावरण की अनुकूलता और वर्तमान तकनीक से बेहतरी के आधार पर किया जाएगा। इंस्पायर अवॉर्ड मानक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य मेधावी छात्रों में विज्ञान की पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करना व वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए आकर्षित करना है।
इस योजना के तहत विद्यार्थियों से आइडिया मांगे गए हैं। जिले के सभी स्कूल मुखिया को निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थियों से आवेदन करवाकर आइडिया भिजवाएं। जिले से अब तक 850 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा संख्या में योजना के तहत आवेदन करें। -रणधीर सिंह लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, जींद।