फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बैंक ने जारी किए चिप वाले एटीएम कार्ड, नहीं हो सके गा डाटा चोरी

बैंक ने जारी किए चिप वाले एटीएम कार्ड, नहीं हो सके गा डाटा चोरी

Tue, 25 Dec 2018 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बैंक ने जारी किए चिप वाले एटीएम कार्ड, नहीं हो सके गा डाटा चोरी
एक जनवरी से नहीं काम करेंगे बिना चिप वाले काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। मैग्नेटिक एटीएम कार्ड 31 दिसंबर के बाद किसी काम के नहीं रहेंगे। एक जनवरी से सिर्फ चिप वाले कार्ड ही एटीएम स्वीकार करेंगे। बैंक ने चिप वाले कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। अगर किसी उपभोक्ता के पास चिप वाला एटीएम कार्ड नहीं है तो वह 31 दिसंबर तक बैंक में जाकर एटीएम कार्ड बदलवा सकता है। मैग्नेटिक एटीएम कार्ड अब बैंकों द्वारा बंद किए जा रहे हैं। एक दिसंबर के बाद बिना चिप वाले एटीएम कार्ड से उपभोक्ता रुपये नहीं निकाल पाएगा। बैंक ने चिप वाले एटीएम कार्ड जारी करने शुरू कर दिए हैं। जिस उपभोक्ता के पास बिना चिप वाले एटीएम कार्ड हैं, 31 दिसंबर तक बैंक में जाकर अपना कार्ड बदलवा सकता है। बिना चिप वाले एटीएम कार्ड से डाटा आसानी से चोरी हो सकता था। इसके चलते अब बैंकों ने चिप वाले एटीएम कार्ड जारी कर दिए हैं। इनसे डाटा चोरी नहीं हो सकेगा और सभी उपभोक्ताओं के लिए यह अब अनिवार्य कर दिया गया है कि वह 31 दिसंबर तक बैंक में जाकर अपना एटीएम कार्ड बदलवा ले, नहीं तो उपभोक्ता 31 दिसंबर के बाद बिना चिप वाले एटीएम कार्ड से रुपये नहीं निकाल पाएंगे।
हर ट्रांजेक्शन पर जारी होगा इंक्रिप्टेड कोड
पुराने एटीएम कार्ड के पीछे की तरफ एक काली पट्टी होती है। यही काली पट्टी मैग्नेटिक स्ट्रिप होती है। इसमें उपभोक्ता के खाते की पूरी जानकारी दर्ज होती है। अब जो चिप वाले एटीएम कार्ड बैंक जारी कर रहा है, उसमें सारी जारी जानकारी चिप में मौजूूद रहती है। चिप वाले एटीएम कार्ड ज्यादा सुरक्षित होते हैं। चिप वाले एटीएम कार्ड में हर ट्रांजेक्शन के लिए एक इंक्रिप्टेड कोड जारी होता है। इसमें डाटा चोरी होने की आशंका नहीं है। इस कोड में सेंध लगाना बहुत मुश्किल होगा।
विज्ञापन

31 दिसंबर के बाद बंद हो जाएंगे बिना चिप वाले एटीएम कार्ड
बैंकों ने अब चिप वाले एटीएम कार्ड सभी उपभोक्ताओं के लिए जारी कर दिए हैं। बिना चिप वाले एटीएम कार्ड को हैक करना आसान होता था। इसके चलते हैकर कार्ड को हैक करके आसानी से दूसरे के खातों से रुपये निकाल लेते थे। चिप वाले एटीएम कार्ड में हर ट्रांजेक्शन के लिए एक इंक्रिप्टेड कोड जारी होता है। इससे कार्ड को आसानी से हैक नहीं किया जा सकता और हैक करके रुपये निकालने वाली वारदातों पर रोक लगने में काफी सहायता मिलेगी। इसलिए 31 दिसंबर तक सभी उपभोक्ता बैंक में जाकर बिना चिप वाले एटीएम कार्ड बदला सक ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद सिंह मलिक, ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक एसोसिएशन उपप्रधान।
चिप वाले कार्ड की लंबाई होगी ज्यादा
चिप वाले कार्ड की लाइफ सामान्य कार्ड से ज्यादा होगी। अब तक बैंक द्वारा जो कार्ड जारी किए जा रहे थे, वह सामान्य कार्ड थे। मशीन में डालने पर वह जल्दी खराब हो जाते थे। चिप वाले कार्ड जल्दी खराब नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed