{"_id":"5bc0eb1bbdec22694123be5e","slug":"81539369755-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो में पारिवारिक कलह के बीच धमतान तपा प्रधान ने लिखा ओमप्रकाश चौटाला को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो में पारिवारिक कलह के बीच धमतान तपा प्रधान ने लिखा ओमप्रकाश चौटाला को पत्र
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो में पारिवारिक कलह के बीच धमतान तपा प्रधान ने लिखा ओमप्रकाश चौटाला को पत्र
जींद। इनेलो में पारिवारिक कलह के बीच इनेलो सुप्रीमो द्वारा अभय चौटाला को राजनीतिक विरासत सौंपने के फैसले पर धमतान तपा प्रधान डॉ. प्रीतम सिंह ने इनेलो सुप्रीमो ओप्रकाश चौटाला को पत्र लिखकर राजनीतिक विरासत सांसद दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला को सौंपने का सुझाव दिया है।
डॉ. प्रीतम सिंह का कहना है कि वह पहले इनेलो के कार्यकर्ता रहे हैं, लेकिन तपा प्रधान बनने के बाद उन्होंने राजनीति छोड़ दी। ऐसे में अब इनेलो परिवार में फूट हुई है तो दिल को पीड़ा हुई और उन्होंने ओमप्रकाश चौटाला को पत्र लिखा है। हालांकि डॉ. प्रीतम सिंह के अनुसार यह पत्र उनका व्यक्तिगत सुझाव है और तपा का इसमें कोई लेनादेना नहीं है। चौटाला को लिखे पत्र में डॉ. प्रीतम सिंह ने कहा कि पहले ओमप्रकाश चौटाला ने अपनी प्रॉपर्टी के तीन हिस्से बनाए थे। दो हिस्से एक तरफ, एक हिस्सा और राजनीतिक विरासत एक तरफ। उन्होंने एक हिस्सा व राजनीतिक विरासत अजय सिंह चौटाला को सौंपी थी। उन्होंने कहा कि चौटाला को अब भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राजनीतिक विरासत अजय सिंह चौटाला के पुत्रों दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय सिंह चौटाला को सौंपनी चाहिए। डॉ. प्रीतम सिंह ने यहां तक कह दिया कि ओमप्रकाश चौटाला अभय को समझाएं कि वह संयम रखें। प्रदेश में इस बार निश्चित रुप से इनेलो की सरकार आएगी। इनेलो सुप्रीमो ने देश व प्रदेश को दिशा-निर्देश दिए हैं अब वह अपने रास्ते से क्यों भटक रहे हैं। इस बारे में डॉ. प्रीतम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह पत्र उन्होंने ओमप्रकाश चौटाला के व्हाट्सएप पर भोजा है।