फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अव्यवस्थाओं का महाकुंभ : खिलाडिय़ों को नहीं मिली समय किट, बिना किट ही मैदान पर पहुंचे

अव्यवस्थाओं का महाकुंभ : खिलाडिय़ों को नहीं मिली समय किट, बिना किट ही मैदान पर पहुंचे

Fri, 12 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं का महाकुंभ : खिलाडिय़ों को नहीं मिली समय किट, बिना किट ही मैदान पर पहुंचे
अव्यवस्थाओं का महाकुंभ : खिलाड़ियों को नहीं मिली समय पर किट, बिना किट ही मैदान पर पहुंचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। तीन दिवसीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के पहले दिन ही अर्जुन स्टेडियम में असुविधाओं के बीच खेल शुरू हुए। वीरवार को खेल महाकुंभ की शुरूआत डीसी अमित खत्री ने की। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में कोच व खिलाड़ियों ने खेल विभाग द्वारा किए आधे-अधूरेे इंतजाम से सवाल खड़े कर दिए। अर्जुन स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ी व साथ आए कोच काफी परेशानी में नजर आए। खिलाड़ियों को समय पर किट नहीं मिलने पर खिलाड़ी बगैर किट के ही मैदान पर पहुंच गए। ऐसे में खेल विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं।
खेल महाकुंभ के पहले दिन ही काफी खामियां देखने को मिली। अर्जुन स्टेडियम में बास्केट बाल, दौड़, कबड्डी, लान टेनिस, हैंडबॉल, जूडो, वालीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं र्हुइं। जिलाभर से तीन हजार खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं ने भाग लिया। वालीबॉल व कबड्डी खिलाड़ियों को समय पर किट नहीं मिलने पर काफी परेशानी हुई। जब किट नहीं मिली तो बगैर किट के ही खिलाड़ी मैदान पर पहुंच गए। खेल विभाग द्वारा खेल प्रतियोगिता के लिए अर्जुन स्टेडियम में ट्रैक को तैयार नहीं किया गया। ट्रैक पर मिट्टी काफी सख्त थी और खिलाड़ियों को इसी ट्रैक पर दौड़ना पड़ा। इससे खिलाड़ियों को दौड़ करते हुए काफी परेशानी हुई। स्टेडियम में पीने के पानी की अव्यवस्था देखी गई। ग्राउंड में मौजूद एक नल पर काफी भीड़ लगी रही। इससे खिलाड़ियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है, कि खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर काफी कम समय मिला है, और शहर का सारा गंदा पानी स्टेडियम में बने नाले में आ रहा है, जितना हो सका उतना स्टेडियम को साफ सुथरा रखने का प्रयास किया गया हैं।
विज्ञापन

खेल विभाग को अभी तक नहीं मिला एकलव्य स्टेडियम
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता हो या फिर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हर बार खेलकूद प्रतियोगिताएं अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ जाते हैं। सेक्टर नौ स्थित एकलव्य स्टेडियम को बने तीन साल हो गए, लेकिन अभी तक खेल विभाग नहीं सौंपा गया। हर तरह की प्रतियोगिताएं अर्जुन स्टेडियम में करवानी पड़ती हैं, इसका खामियाजा खिलाड़ियों भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे पहले दिन के खेल परिणाम
800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में महिला वर्ग ने मंजू प्रथम स्थान, वहीं पुरुष वर्ग में नरवाना के अजय ने प्रथम स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस में सफीदों को 2-0 से हराया दूसरे मुकाबले में जींद के सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी की टीम को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया एक अन्य मुकाबले में दिल्ली पब्लिक स्कूल जींद की टीम ने गुरुकुल विद्यापीठ पांडू पिंडारा की टीम को एक रोचक मुकाबले में 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
बोले खिलाड़ी नहीं मिली किट
खेल शुरू होने को है। अभी तक खेल विभाग की और से किट नहीं दी गई। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, स्टेडियम में काफी अव्यवस्था है। स्टेडियम खेल मैदान के लिए पूरे तरीके से तैयार नहीं किया गया। इससे खेल पर काफी असर पड़ेगा।
-अंशुल, खिलाड़ी।
नहीं है, पानी की व्यवस्था
अर्जुन स्टेडियम में पीने के पानी का मैदान में एक ही नल है। वहां भी काफी भीड़ लगी हुई है। खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। इससे काफी परेशानी हुई है। हर बार खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में खामियां मिल रही है।
-संदीप, खिलाड़ी।
मैदान व ट्रैक पर मिट्टी सख्त
स्टेडियम में मिट्टी काफी सख्त है। और खिलाड़ियों को इसी ट्रैक पर दौड़ना पड़ रहा है। इससे खिलाड़ियों को काफी परेशानी हो रही है। मैदान मिट्टी सख्त होने के कारण खिलाड़ियों को काफी चोट लग सकती है। इसको लेकर विभाग को बताया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं कर रहे।

-सज्जन शर्मा, कबड्डी कोच।
शहर का गंदा पानी आ रहा स्टेडियम में
जिला स्तरीय खेल महाकुंभ की तैयारियों के लिए काफी कम समय मिला इसके चलते कुछ अव्यवस्थाएं हुई हैं। अर्जुन स्टेडियम में शहर का सारा गंदा पानी स्टेडियम में नाले आ रहा है। इससे स्टेडियम में नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। ये भी बड़ी समस्या है। फिर विभाग द्वारा जितना हो सका उतना स्टेडियम को साफ-सुथरा किया गया।
-सतबीर सिंह, नोडल अधिकारी खेल विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed