फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रिटौली गांव को विकास के लिए मिले 63 लाख रुपये : जसबीर देशवाल

रिटौली गांव को विकास के लिए मिले 63 लाख रुपये : जसबीर देशवाल

Mon, 18 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
रिटौली गांव को विकास के लिए मिले 63 लाख रुपये : जसबीर देशवाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा। साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पीने के पानी जैसी मूलभूत जरूरतों पर ज्यादा काम किया जा रहा है। यह बात विधायक जसबीर देशवाल ने रविवार को रिटौली गांव में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान कही। उन्होंने गोस्वामी व गड़रिया चौपाल और कई पक्की गलियों का उद्घाटन किया। सरपंच सत्यबीर व गांव के अन्य मौजिज लोगों ने विधायक का गांव पहुंचने पर स्वागत किया। देशवाल ने कहा कि इस क्षेत्र के गांवों के लोग कई दशकों से बिजली की समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन पिछले विधायकों ने समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। विधायक बनने के बाद उन्होंने रिटौली में पावर हाउस का निर्माण करवाया। सफीदों को विकास के पैमाने पर देश का समृद्ध और विकसित आदर्श हलका बनाना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष विकास कार्यों संबंधी मांग पत्र भी प्रस्तुत किया। इस पर विधायक ने मांगों को एक एक करके पूरा करवाने का भरोसा दिया। इस मौके पर बिट्टू लोहान, सुरेश पटवारी, रोहतास रिटोली, सतपाल, राम निवास, विजेद्र कुंडू भूराण, केके मिश्रा, मोनू देशवाल, मीनू शीला खेड़ी, वीरेंद्र भूराण, मोहन यादव, मास्टर गुलाब, जय भगवान जोगी, मौजूद रहे।सबीर देशवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed