फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सफीदों बार एसोसिएशन में 205 में से 143 सदस्यों को ही वोट डालने का अधिकार, हाईकोर्ट में जाएगा मामला

सफीदों बार एसोसिएशन में 205 में से 143 सदस्यों को ही वोट डालने का अधिकार, हाईकोर्ट में जाएगा मामला

Fri, 23 Mar 2018 12:39 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
सफीदों बार एसोसिएशन में 205 में से 143 सदस्यों को ही वोट डालने का अधिकार, हाईकोर्ट में जाएगा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीदों।
बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। छह अप्रैल को होने वाले चुनाव होगा। इसके लिए 22 व 23 मार्च तक आवेदन किए जाएंगे। वहीं चुनाव से पहले बार में सदस्यों की वोट कटने पर राजनीति गर्मा गई है। ऐसे में जिन वकीलों की वोट कटी है, उन्होंने हाई कोर्ट में मामला ले जाने की बात कही है। गौरतलब है कि ड्यूज जमा नहीं करवाने पर बार एसोसिएशन ने 205 सदस्यों से 62 के वोट काट दिए हैं। बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक मुदगिल ने बताया कि इस बार 205 अधिवक्ताओं में से चुनाव में 143 अधिवक्ता ही वोट डालेंगे। जिसकी वोटर लिस्ट तैयार कर दी गई है। ऐसे अधिवक्ताओं की वोट काट दी गई है, जिन्होंने अपने ड्यूज जमा नहीं करवाए है। इसके लिए 28 फरवरी, 14 व 16 मार्च को ड्यूज जमा करवाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद ही ड्यूज जमा नहीं करवाने पर 62 अधिवक्ताओं को वोट के अधिकार से वंचित किया गया है।

वोटर लिस्ट में से नाम गायब होने पर अधिवक्ता सियाराम भारद्वाज, पुनिता अत्री, कृष्ण गोपाल, अभिषेक जैन, अंकुर जैन, सुनील जैन, अमन कुमार, प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रधान दीपक मुदगिल मनमानी कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह इसके विरोध में वे हाईकोर्ट से गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed