{"_id":"59fdfda64f1c1bda538bad84","slug":"81509817766-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भरो आंदोलन सात को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल भरो आंदोलन सात को
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल भरो आंदोलन सात को
जुलाना। मांगों को लेकर हरियाणा कर्मचारी महासंघ सात नवंबर को जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करेगा। जिला स्तर पर सभी कर्मचारी डीसी के सामने अपनी गिरफ्तारी देंगे। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रधान बीरबल शर्मा ने कहा कि एक नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रतिनिधि मंडल मिला था। सीएम ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर कर्मचारियों को भत्ते देने की बात कही थी। जो तक नहीं मिले हैं। इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को पक्के करना, पंजाब के सम्मान वेतन देना, हाउस रेट लागू किए जाना, एक्सग्रेसिया की नीति बहाल किया जाए सहित अनेक मांग काफी समय से कर्मचारी कर रहे हैं। इन मांगों को पूरा करने की बात चुनाव के समय भाजपा सरकार ने कही भी थी। इन मांगों को लेकर सभी कर्मचारी सात नवंबर को जींद में जमा होकर प्रदर्शन करेंगे और अपनी गिरफ्तारी देकर जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करेंगे।