{"_id":"595e877b4f1c1baf458b4761","slug":"81499367291-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी गेट से देवरड़ रेलवे फाटक तक का रास्ता खराब, लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी गेट से देवरड़ रेलवे फाटक तक का रास्ता खराब, लोगों ने जताया रोष
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। जुलाना मंडी गेट से देवरड़ फाटक तक जाने का रास्ते की हालत काफी खराब है। यह हालत कई वर्षों से है। बारिश के दिनों में यहां से गुजरने में लोगों को काफी परेशानी होती है। वीरवार को कस्बे के दर्जनों लोग देवरड़ फाटक पर एकत्रित होकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। इसके बाद लोगों ने समस्या के समाधान के लिए जिला कष्ट निवारण समिति की सदस्य व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. पुष्पा तायल मौके पर बुलाकर मांगों का ज्ञापन सौंपा। मास्टर ओमप्रकाश, श्यामलाल तायल, गोपालकृष्ण, लक्ष्मी नारायण, रामरतन शर्मा, अनिल शर्मा, मुकेश, काला पंडित ग्रामीणों ने बताया कि 200 मीटर लंबे एरिया को ठीक कराने के लिए कई वर्षों से जुलाना नगरपालिका प्रशासन को गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। यह रास्ता कंडम हो चुका है। कई महीने पहले सीवरेज के पाइप दबाए गए थे। ठेकेदार ने यह रास्ता ठीक नहीं किया था। मेन रास्ता खराब होने के कारण लोगों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डॉ. पुष्पा तायल से रास्ते को नया बनवाने की मांग की। पुष्पा तायल ने आश्वसन दिया कि उनकी मांग सरकार तक पहुंचाई जाएगी और रास्ते को जल्द ही पक्का करवा दिया जाएगा।
मंडी गेट से देवरड़ रेलवे फाटक तक का रास्ता खराब, लोगों ने जताया रोष
रास्ता ठीक करवाने के लिए जिला कष्ट निवारण समिति को सौंपा ज्ञापन