फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   किसान आंदोलन के समर्थन में आई बूरा खाप

किसान आंदोलन के समर्थन में आई बूरा खाप

Mon, 12 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन के समर्थन में आई बूरा खाप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
देश भर में चल रहे किसान आंदोलन को बूरा खाप ने समर्थन दिया है। रविवार को एलआईसी के पास कम्यूनिटी सेंटर में सर्व बूरा खाप की बैठक में यह फैसला लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता रणबीर सिंह बूरा ने की। बैठक में हरियाणा समेत कई राज्यों में इस समय चल रहे किसान आंदोलन पर चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर सिंह बूरा ने कहा कि देश और प्रदेश का किसान आज कर्ज के बोझ तले दबा है। हर 41 मिनट में देश में एक किसान कर्ज के मारे आत्महत्या कर लेता है। इसलिए किसानों के कर्ज तुरंत माफ किए जाएं। प्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र घोघड़ियां ने कहा कि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सर्व बूरा खाप लड़ाई शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत सर्व बूरा खाप खुद अपने घर और परिवार से करेगी। बैठक में सर्वसम्मति से वीरेंद्र घोघड़ियां को सर्व बूरा खाप का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इस मौके पर भलेराम बूरा, नसीब सिंह, दिलबाग सिंह, दयाकिशन, सुच्चा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसान आंदोलन के समर्थन में आई बूरा खाप
कर्ज माफी, स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू करने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed