{"_id":"593d8ff84f1c1b7e648b45dc","slug":"81497206776-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी रोड पर निर्माणाधीन पुलिया बनी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी रोड पर निर्माणाधीन पुलिया बनी आफत
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
भिवानी रोड पर एनएच की ओर से सड़क का पानी क्रॉस कराने के लिए बनाई जा रही पुलिया लोगों के लिए आफत बनी हुई है। दो दिन पहले यहां दिन भर रोड बंद रहने के बाद रविवार को भी एक ट्रक पलटने से भिवानी रोड बंद हो गया। दोपहर बाद प्रशासन ने ट्रक को हटवाया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। दरअसल जींद-भिवानी रोड पर बीबीपुर गांव से ईगराह गांव तक पांच पुलिया बनाई जा रही हैं। इसके लिए गड्ढे खोदे गए हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे खानक से रोड़ी लेकर आ रहा एक ट्रक गड्ढों के कारण पलट गया। इससे जींद-भिवानी रोड बंद हो गया। यहां ट्रकों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। अन्य वाहनों को ईगराह-रामराये के रास्ते निकाला गया। एनएच के एसडीओ रणजीत सिंह के अनुसार जल्द ही पुलिया बनकर तैयार हो जाएंगी।
भिवानी रोड पर निर्माणाधीन पुलिया बनी आफत
फिर पलटा ट्रक, यातायात प्रभावित