फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   80 lakh rupees spent per month, still there is pile of garbage on the roads

Jind News: प्रतिमाह 80 लाख रुपये खर्च, फिर भी सड़कों पर कूड़े का ढेर

Mon, 20 Jan 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 20 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
80 lakh rupees spent per month, still there is pile of garbage on the roads
19जेएनडी03: हुडा मार्केट में गोहाना रोड के नजदीक खुले में पड़ा कचरा व पाॅलि​​थिन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर में सफाई पर प्रतिमाह 80 लाख रुपये खर्च होते हैं। इसके बाद भी सड़कों पर कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। शहर के रोहतक, गोहाना रोड व हुड्डा मार्केट में लगे कूड़े के ढेर से बदबू फैल रही है। सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के अधिकारी और ठेकेदार गंभीर नहीं हैं।
शहर के मुख्य मार्ग रोहतक रोड पर भी गंदगी का ढेर पिछले तीन दिन से लगा है। इसके उठान को लेकर नगर परिषद के सफाईकर्मी या ठेकेदार गंभीर नहीं हैं। यहां से निकलने वालों को इस गंदगी से फैलने वाली बदबू के साये से गुजरना पड़ रहा है। हुड्डा मार्केट में पॉलीथिन व अन्य कचरे के ढेर लगे हुए हैं। यहां पर सफाई को लेकर नप कर्मी गंभीर नहीं है। शहर की हुड्डा मार्केट पॉश क्षेत्र में आती है, लेकिन यहां पर खुले में लगे कचरे व पॉलीथिन के ढेर ने इस क्षेत्र को बदहाल बनाया हुआ है। खुले में पड़े कचरे को गौवंश भी खाकर बीमार हो रहे हैं। हालांकि नप द्वारा यहां पर डस्टबीन रखवाया हुआ है। इसमें कचरे को न डालकर खुले में फेंका जा रहा है। यही हाल पुराने बस अड्डे के नजदीक बना है। नगर परिषद की ढीली कार्रवाई के कारण शहर की प्रतिदिन सफाई और कचरे का उठान नहीं होने के कारण हो रही है।
विज्ञापन

बाक्स
बदतर हालत से कैसे सुधरेगी स्वच्छता रैंकिंग
नगर परिषद के अधिकारी शहर की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के दावे कर रहे हैं लेकिन इसके लिए ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रतिमाह 80 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था बदतर है। शहर में हर घर से प्रतिदिन कचरे का उठान करना होता है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी डालने वालों के चालान का भी प्रावधान है, लेकिन इन मुख्य मार्गों पर लगाए गए कचरे व कूड़े के ढेर से सब अनजान बने हुए हैं। पिछले कई साल से स्वच्छता रैंकिंग में शहर पिछड़ रहा है। शहर की सुंदरता को बढ़ाने व स्वच्छता बनाए रखने के लिए हर साल सफाई के बजट में बढ़ौतरी की जा रही है। इसके बावजूद भी शहर की सफाई व्यवस्था को नप नहीं सुधार पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
शहर की प्रतिदिन सफाई करवाई जाती है। घर-घर से कचरा उठाने के लिए गाड़ी जाती है। इसके बाद भी कहीं कूड़ा या कचरा पड़ा है तो उसका उठान करवाया जाएगा। प्रतिदिन डंपिंग साइट पर घरों से निकलने वाले कचरे का निपटान करवाया जा रहा है। -अनिल नैन सीएसआई नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed