फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   8 complaints resolved in the meeting of the District Grievance Committee, 4 pending

Jind News: जिला परिवेदना समिति की बैठक में 8 शिकायतों का समाधान, 4 लंबित

Wed, 01 Oct 2025 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 01 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
8 complaints resolved in the meeting of the District Grievance Committee, 4 pending
30जेएनडी36: जिला परिवेदना समिति की बैठक में ​शिकायत रखते हुए फरियादी। संवाद
जींद। जिला परिवेदना समिति की बैठक में आमजन की 12 शिकायतों की सुनवाई हुई। इसमें मंगलवार को शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने सुनवाई के लिए पहुंचना था लेकिन किन्ही कारणों से वह नहीं आ पाए। इसके बाद डीसी ने ही समिति की बैठक लेकर आमजन की शिकायत सुनकर 8 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बैठक 12 शिकायतों में से आठ का समाधान कर चार शिकायतों को अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सभी लंबित शिकायतों बारे अधिकारियों को उचित कार्यवाही कर अगली बैठक में पूरे विवरण के साथ रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

बैठक में विजय कुमार पुत्र रामकिशन ने डीसी के समक्ष शिकायत रखते हुए कहा कि वह गरीब परिवार से है और फर्नीचर का कार्य करता है। उनकी बेटी की शादी जनवरी 2024 में हुई थी। श्रम विभाग में उन्होंने कन्यादान के लिए आवेदन किया था। इसकी अभी तक विभाग की ओर से अदायगी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने श्रम विभाग के अधिकारियों को कहा कि प्रार्थी का नियमानुसार आवेदन मुख्यालय को भेजा जाए ताकि प्रार्थी कन्यादान राशि उपलब्ध करवाई जा सके। शिकायत को अगली बैठक में रखने के लिए भी कहा गया। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवेदना समिति बैठक में स्वयं हाजिर रहना सुनिश्चित करें।
कृष्ण कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी जमीन पर अन्य व्यक्तियों की ओर से गलत तरीके से रजिस्ट्रेशन करवाकर गया है। इसकी वजह से उसे सरकार की सब्सिडी प्राप्त नहीं हुई है। इस पर डीसी ने उचित कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए।
प्रार्थी का रजिस्ट्रेशन ठीक करने और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ भी पुलिस विभाग को उचित कार्रवाई करने के लिए डीसी ने निर्देश दिए। इसके अलावा प्रार्थी की शिकायत को गंभीरता से न लेने के लिए तहसीलदार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बनिया खेड़ा निवासी गुरुचरण सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उसे अपनी जमीन की निशानदेही कर उचित हक दिलवाया जाए। डीसी ने जिला राजस्व अधिकारी को मामले की गहनता व पारदर्शिता के साथ जांच करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed