{"_id":"6a29ab6c04c9d32f4d0ae323","slug":"775-out-of-1260-applications-received-by-the-womens-college-verified-jind-news-c-199-1-sroh1006-154887-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: महिला कॉलेज में आए 1260 आवेदन में से 775 का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: महिला कॉलेज में आए 1260 आवेदन में से 775 का सत्यापन
विज्ञापन
10जेएनडी23-श्रीसैन भगत राजकीय पीजी कालेज में सत्यापन करते हुए स्टाफ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। कॉलेजों में यूजी और पीजी कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया जोर-शोर से जारी है। विद्यार्थियों के आनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन कॉलेजों में चल रहा है और दाखिला कमेटी की ओर से 22 जून तक इस कार्य को पूरा किया जाएगा। पहली मेरिट लिस्ट 27 जून को जारी होगी और चयनित विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करने की तिथि 28 जून से एक जुलाई तक निर्धारित की गई है।
शहर के श्रीसैन भगत सिंह राजकीय पीजी कॉलेज में अब तक 13 संकायों में कुल 2136 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं जिनमें से 1105 विद्यार्थियों ने पहली प्राथमिकता के आधार पर पीजी कॉलेज के लिए आवेदन किया और 1092 आवेदनों का सत्यापन सफलतापूर्वक हो चुका है।
बीए आर्ट्स में 560 का सत्यापन हो चुका है। वहीं बीए इकोनॉमिक्स में 4, बीए इंग्लिश में 14, बीए ज्योग्राफी में 20, बीए हिस्ट्री में 16, बीबीए में 60, बीकॉम में 101, बीसीए में 132, बैचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंस में 83, बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंस में 50, बैचलर ऑफ साइंस इन कैमिस्ट्री में 16, बैचलर ऑफ साइंस विद मेजर इन मैथ में 22 और बैचलर ऑफ साइंस विद मेजर इन फिजिक्स में 14 आवेदनों का सत्यापन हो चुका है।
विज्ञापन
शहर के राजकीय महिला कॉलेज में अब तक अलग-अलग संकायों में 1260 आवेदन आ चुके हैं, जिसमें से 775 आवेदनों का सत्यापन हो चुका है। बीए आर्ट्स में 431 का सत्यापन हो चुका है। वहीं बीए इंग्लिश में 20, बीए ज्योग्राफी में 26, बीकॉम संकाय में 64, बीसीए में 71, बीएससी फिजिकल साइंस में 35, बैचलर ऑफ साइंस विद मेजर इन मैथ में 16, बैचलर ऑफ साइंस विद मेजर इन फिजिक्स में 10 और बैचलर ऑफ साइंस विद मेजर इन लाइफ साइंस में 98 आवेदनों का सत्यापन हो चुका है।