फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   75th Independence Day Celebrations to be Celebrated at Eklavya Stadium

एकलव्य स्टेडियम में मनाया जाएगा 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Tue, 26 Jul 2022 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
75th Independence Day Celebrations to be Celebrated at Eklavya Stadium
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते डीसी डॉ. मनोज कुम? - फोटो : Jind
जींद। 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए अधिकारी पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें। यह सभी देशवासियों के लिए सबसे बड़ा पर्व है और केंद्र एवं राज्य सरकार 75वां आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। आजादी के अमृत महोत्सव में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आमजन को भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन

डीसी डा. मनोज कुमार ने यह निर्देश मंगलवार को लघु सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह शहर के सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। बरसात होने की सूरत में समारोह का आयोजन नई आनाज मंडी में किया जाएगा। उन्हांने बैठक में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मुख्य समारोह स्थलों पर स्वच्छ पेयजल, अस्थाई शौचालय तथा भवन एवं सड़क निर्माण विभाग को बैरिकेटिंग, मुख्य स्टेज की मुरम्मत करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के पर्याप्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को गोहाना रोड स्थित शहीद स्मारक व शहर की साफ-सफाई करवाने की जिम्मेवारी सौंपी। इस अवसर पर एडीसी साहिल गुप्ता, जींद एसडीएम गायत्री अहलावत, नगरायुक्त सुरेन्द्र कुमार, शुगर मिल के प्रबंध निदेशक प्रवीन कुमार, आरटीए प्रतीक हुड्डा, डीआरओ राजेश ख्यालिया, डिप्टी सीईओ रेणूका नांदल, डीएफओ रोहताश बीरथल, राजकीय पीजी कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डा.सत्यवान मलिक, उप सिविल सर्जन रमेश पांचाल, जिला शिक्षा अधिकारी मदन चौपड़ा, डीडीपीओ आरके चांदना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नृत्य और योगा शो देखेंगे दर्शक
डीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टीमों, योगा शो को तैयार करवाए। उन्होंने पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, गृह रक्षी विभाग के अधिकारियों को परेड के लिए टुकडिय़ों की तैयारी तुरंत शुरू करवाने के निर्देश दिए। समारोह स्थल पर किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना को रोकने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ी तथा डॉक्टरों की एक टीम भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होने पूर्व की भांति शहर में संबंधित विभागों के अधिकारी भव्य द्वार स्थापित करवाएं। समारोह को भव्य बनाने के लिए समारोह स्थल के मुख्य मार्ग पर झंडे भी लगवाएं। जिन कर्मियों ने ड्यूटी से हटकर सामाजिक सरोकार से जुड़े सराहनीय कार्य किए हैं वह उनके नामों को भिजवाएं और उसमें यह भी उल्लेख करें कि कर्मचारी ने क्या सरहानीय कार्य किया है। उसे स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सम्मानित करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकलव्य स्टेडियम की साफ-सफाई के दिए निर्देश
डीसी ने नगराधीश अमित कुमार को निर्देश दिए कि सम्बंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ एकलव्य स्टेडियम का दौरा करें और एकलव्य स्टेडियम में पेंट, मरम्मत, बिजली, शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को चैक करें। यदि कोई कमी है तो उसे तुरंत ठीक करवाना सुनिश्चित करें। सभी विभागाध्यक्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में आपसी तालमेल से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगरपरिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में जगह-जगह अवैध रूप से लगे फलैक्सों को हटवाया जाए और शहर के चौराहों पर अन्य अधिकृत जगहों पर हर-घर तिरंगा व स्वतंत्रता दिवस समारोह के फलैक्स लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे ग्राम सचिव, पटवारी, नंबरदारों की बैठक लेेें और आमजन के सहयोग से गांव के मुख्य चौराहों पर तिरंगा झंड़ा लगवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed