फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   73 newly married couples got benefit under inter caste marriage scheme

Jind News: अंतरजातीय विवाह योजना के तहत 73 नवविवाहित जोड़ों को मिला लाभ

Tue, 27 May 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 27 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
73 newly married couples got benefit under inter caste marriage scheme
जींद। अंतरजातीय विवाह योजना के तहत जिले में 73 नवविवाहित जोड़ों को लाभ मिला है। इन नवदंपती को 2.5 लाख रुपये के हिसाब से राशि मिली है। जिला कल्याण विभाग कार्यालय में वर्ष 2025 में एक करोड़ 82 लाख रुपये का बजट जारी हुआ था, जिसमें से विभाग ने 73 नवदंपतियों को योजना का लाभ दे दिया है।
विज्ञापन

देश और प्रदेश में समानता का अधिकार देने और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतरजातीय विवाह शगुन योजना चलाई जा रही है।
विज्ञापन

यह योजना लोगों को सामाजिक सुरक्षा के साथ ही आर्थिक मदद भी देती है। इस योजना के तहत शादी के बाद नवविवाहित जोड़े को दो लाख 50 हजार की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाती है, जिनमें से एक लाख 25 हजार रुपये संयुक्त बैंक खाता में और एक लाख 25 हजार रुपये की तीन वर्ष की एफडी यानि फिक्स्ड डिपॉजिट उनके नाम करवाई जाती है। विवाह के लिए आवेदन करने वाले जोड़े में लड़का या लड़की हरियाणा का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के तहत लाभ सिर्फ उस जोड़े या दंपती को मिलेगा, जिनमें दूल्हा या दुल्हन अनुसूचित जाति से संबंध रखता हो और दूसरा सामान्य जाति का होगा।

वर्ष 2023-24 में मिला था 90 लाख बजट
जिला कल्याण विभाग कार्यालय को वर्ष 2023-24 में 90 लाख रुपये का बजट मिला था। विभाग ने इस बजट के तहत 36 नव दंपतियों को योजना का लाभ दे दिया था। हालांकि इससे पहले 23 मामले बजट के अभाव में अटके हुए थे वहीं 9 मामलों की जांच चल रही थी। इसके बाद बजट आने के बाद इन 32 लाभ पात्रों को योजना का लाभ दे दिया था।



जिला कल्याण विभाग ने योजना के तहत 73 नव दंपतियों को योजना का लाभ दे दिया है। विभाग के पास वर्ष 2024-25 में एक करोड़ 82 लाख 50 रुपये बजट आया था, जिसमें से 73 लाभ पात्रों को राशि जारी की गई है।
-नरेंद्र सिंह, जिला कल्याण विभाग अधिकारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed